News

वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद जैन के निधन पर शोकसभा

संयम भारत संवाददाता प्रयागराज।आल इंडिया प्रेस रिपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन “ऐप्रवा” परिवार की ओर से एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार आचार्य श्रीकांत शास्त्री एवं राजेश भागवत शुक्ला की अध्यक्षता मे संपन्न हुई । बैठक में वरिष्ठ पत्रकार रहें स्वर्गीय रमेश चंद जैन के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार दिनेश मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय श्री जैन जी सही मायने में पत्रकारों की लड़ाई लड़ने वाले एक सच्चा पत्रकार योद्धा थे। जिन्हें आज हमने खो दिया। श्री जैन निःस्वार्थ भाव से हमेशा पत्रकारों की लड़ाई के लिए जीवन पर्यंत संघर्षरत रहे। ऐप्रवा परिवार के वरिष्ठ सदस्य दिलीप पांडे ने कहा स्वर्गीय श्री रमेश चंद जैन स्पष्टवादी और निर्भीक पत्रकार थे उनकी क्षतिपूर्ति होना असंभव है। संपादक वरिष्ठ पत्रकार विमलेश मिश्रा ने कहा कि स्वर्गीय श्री रमेश चंद जैन ने उपजा के माध्यम से देश और प्रदेश के पत्रकारों के हितो के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। उनके साहस और समर्पण को हम प्रणाम करते हैं और करते रहेंगे ऐसे अपने वीर योद्धा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ऐप्रवा परिवार के वरिष्ठ सदस्य अमरचंद पटेल एवं राकेश कुमार सिंह ने कहा कि उनकी पत्रकारों की सेवा के मिशन को भुलाया नहीं जा सकता उनका संघर्ष और समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। शोक सभा में उपस्थित सभी लोगों द्वारा स्वर्गीय श्री जैन की सेवाओं की चर्चा और सराहना करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। और ईश्वर से कामना की गई श्री जैन रूपी पूज्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। और उनके परिवार को धैर्य धारण की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से एडवोकेट गौरव पांडे, भाजपा वरिष्ठ नेता जयचंद मिश्रा, एडवोकेट संत कुमार तिवारी, शोभ नाथ कुशवाहा, गिरजा शंकर द्विवेदी , अनुराग तिवारी, शिवाकांत तिवारी आदि पत्रकारों की विशेष उपस्थिति रही ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *