News

आबादी के बीच संचालित शराब की दुकान से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर कराया विरोध दर्ज।

संयम भारत, संवाददाता व्यूरो,भदोही, ज्ञानपुर के थाना कोइरौना के ग्राम सभा सोनपुर (तलवा) में संचालित शराब की दुकान से वहा के लोग काफी परेशान थे जिसको हटवाने के लिए ग्रामीण एवं वहां के विधानसभा की समस्या के निदान के लिए जुझारू समाजसेवी सुनील दुबे ने प्रशासन से मांग किया हमारे विधानसभा में जो आबादी, मंदिर, स्कूल आदि के बीच में संचालित शराब की दुकान बंद किया जाए। इस समस्या के लिए आवाज उठाते हुए दुबे ने कहा कि समाज से इस तरह से विसंगति दूर की जाए इस समस्या से ग्रामीणों में भारी रोष है। सोनपुर की जनता को थाना कोइरौना क्षेत्र के ग्राम सोनपुर में आबादी के बीच संचालित देसी शराब की दुकान से परेशान ग्रामीणों ने विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों एवं सुनील दुबे आदि ने गांव से शराब की दुकान हटाने की मांग उठाई।ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बीच नियमों के विरुद्ध शराब बेची जा रही है। दुकान पर दिन-रात शराब की उपलब्धता के कारण युवा पीढ़ी इसकी लत में पड़ रही है और अपराध की ओर अग्रसर हो रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शराब के कारण गांव में आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएं होती रहती हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुबे ने बताया कि पहले भी कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने मांग की कि गांव के बीच से शराब की दुकान हटाकर उसे बाहर स्थापित किया जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *