डॉ.शिखा दरबारी को मिला उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिष्ठित संस्थान,हिन्दुस्तानी एकेडेमी से अवार्ड लोगों में खुशी की लहर
संयम भारत संवाददाता प्रयागराज। हिन्दुस्तानी एकेडेमी, प्रयागराज ने 29 मार्च 2026 को अपना 99वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह एवं बौद्धिक गरिमा के साथ मनाया। इस अवसर पर विद्वत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें साहित्य, शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विद्वानों को सम्मानित किया गया।सम्मानित होने वाली हस्तियों में डॉ. शिखा दरबारी एक प्रमुख नाम रहीं, जिन्हें रामचरितमानस पर उनके उत्कृष्ट लेखन तथा सामाजिक विकास एवं कौशल उन्नयन के क्षेत्र में उनके प्रभावशाली कार्यों के लिए उन्हें विशेष रूप से सराहा गया।समारोह में जिन विद्वानों को सम्मानित किया गया, उनमें प्रमुख रूप से डा.शिखा दरबारी राम मनोहर, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. दिलीप सरदेसाई,शैलेन्द्र, प्रो. हर्ष कुमार, भगवती सिंह, प्रो. रघुराज सिंह,विजयशंकर मिश्र ‘भास्कर’, प्रो. सर्वेश पाण्डेय,सुरेश अवस्थी, डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह तथा डॉ. विनम्रसेन सिंह।इस समारोह का उद्देश्य समाज में बौद्धिक परंपरा को सशक्त करना एवं विद्वानों के योगदान को सम्मानित करना रहा।हिन्दुस्तानी एकेडमी द्वारा आयोजित यह 99वां स्थापना दिवस समारोह ज्ञान, संस्कृति एवं समाज सेवा के समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण सिद्ध हुआ।

