धनतुलसी डेंगुरपर गंगा पर बन रहे पक्का पुल के सही मार्ग बनवाने के संबंध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
संयम भारत संवाददाता व्यूरो,भदोही,ज्ञानपुर। सीतामढ़ी, धनतुलसी, डेंगुरपर गंगा घाट पर बन रहा पक्का पुल के मार्ग के लिए ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है धरना और प्रदर्शन, ग्रामीणों का कहना है कि हमें खुशी है कि हमारे क्षेत्र के विकास के लिए गंगा पर पुल बन रहा है। लेकिन इसका जो रोड़ निकाली जा रही वो ग्रामीणों का नुकसान का अंदेशा है यदि इसी रोड़ को ग्राम वासियों के रायसुमारी से बनाई जाए तो लोगों का घर भी बच जाएगा कई गांव विकास की ओर अग्रसर हो जाएंगे। क्षेत्रवाशी, ग्रामवासी कहना है कि पक्का पुल के लिए जो मार्ग सर्वे हुआ है, उसके कारण कई घर बेघर हो जाएंगे इसलिए ग्रामीणों का कहना है कि जिलाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि हम लोगों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए। जो उचित निर्धारित मार्ग ग्राम वासियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा सुझाया जा रहा है इस पर रोड बनवाया जाए जिससे न किसी का घर गिरेगा और न ही किसी का नुकसान होगा, बल्कि विकास से छूटे गांव विकसित हो जाएंगे। ग्रामीणों ने पुरजोर से शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधि से इस मांग पर विचार करने के लिए मांग किया है। कहां है कि जहां पीपा पुल मार्ग बनाया गया था वहीं से अगर पक्का पुल निर्माण कार्य का मार्ग बने तो पूरा क्षेत्र विकसित हो जाएंगा। और किसी का घर भी नहीं टूटेगा।कोई घर से बेघर नहीं होगा। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने भारी आक्रोश जताते हुए धरना प्रदर्शन किया। लोगों ने कहा कि पचासों साल में अगर हमारे क्षेत्र के विकास विस्तार हेतु पक्का पुल बनाया जा रहा है तो इसकी वजह से हमारे घर को न तोड़ा जाए हमें घर से बेघर ना किया जाए। इसी बात के लिए ग्रामीणों ने शासन प्रशासन से और जनप्रतिनिधियों गुहार लगाया है। जिसमें शिवाकांत पांडे मंटू, प्रमुख समाजसेवी सुनील दुबे, माता शंकर तिवारी, आदि लोग उपस्थित रहे।

