News

मेला समापन के बाद सफाई अभियान बना बड़ी चुनौती, सैकड़ों कर्मी युद्धस्तर पर जुटे

विशेष संवाददाता

प्रयागराज, संयम भारत, माध मेला के सफल समापन के बाद अब प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती मेला क्षेत्र की व्यापक सफाई की है। इसी को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र के सभी प्रमुख घाटों, सड़कों और अस्थायी शिविर स्थलों पर युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। सेक्टर सात सहित अन्य प्रमुख इलाकों में सफाई कार्य लगातार जारी है।प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम अभियान की निगरानी कर रही है। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद सफाई कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और पूरे मेला क्षेत्र को पूरी तरह स्वच्छ व सुरक्षित बनाया जाए।घाटों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा हटाने के साथ-साथ नियमित रूप से सेनिटाइजेशन का कार्य भी कराया जा रहा है। मेला समाप्ति के बाद सैकड़ों सफाई कर्मियों को दिन-रात अभियान में लगाया गया है, जो लगातार क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाने में जुटे हैं।गौरतलब है कि बीते दो महीनों तक चले मेले के दौरान भी सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा गया था, जिसके लिए सफाई कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। प्रशासन का कहना है कि मेला समाप्ति के बाद सफाई सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है।आगामी महाशिवरात्रि पर्व को ध्यान में रखते हुए सफाई अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *