News

राष्ट्र सेविका समिति का भव्य पथ संचलन: महिला जागृति और राष्ट्र निर्माण का संदेश

संयम भारत संवाददाता व्यूरो,लखनऊ, 18 जनवरी 2026: आज राष्ट्र सेविका समिति के लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित भव्य पथ संचलन में हजारों सेविकाओं ने अनुशासित और उत्साहपूर्ण ढंग से भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिला जागृति लाना तथा राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की सक्रिय एवं निर्णायक भूमिका स्थापित करना रहा।पथ संचलन में मुख्य अतिथि के रूप में वीणा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष रूप से अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख सीता की शुभ उपस्थिति ने इस आयोजन को राष्ट्रीय स्तर का महत्व प्रदान किया।उनके साथ महानगर प्रांत संचालिका रत्नम , प्रांत निधि प्रमुख मिथिलेश ,प्रांत व्यवस्था प्रमुख अरुणा सिंह और पूर्व क्षेत्र उत्तर प्रदेश की क्षेत्र प्रचारिका शशी भी उपस्थित रहीं।इस अवसर पर लखनऊ नगर निगम की महापौर सुषमा खर्कवाल ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को गौरवान्वित किया।राष्ट्र सेविका समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पथ संचलन केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि भारतीय नारी की शक्ति, संगठन और राष्ट्रभक्ति का जीवंत संदेश है। सेविकाओं ने एक समान गणवेश में कदमताल करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों पर राष्ट्र निर्माण का मंत्र गूंजाया।लखनऊवासियों ने पुष्पवर्षा और जोरदार तालियों के साथ सेविकाओं का उत्साहवर्धन किया।राष्ट्र सेविका समिति निरंतर ऐसी गतिविधियों के माध्यम से समाज को जागृत कर रही है और भारतीय महिला को राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिए हुए है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *