Breaking NewsIndiaLatestNewsPrayagraj news

भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार करेंगे संगम स्नान

संयम भारत, प्रयागराज। भोपाल के वरिष्ठ पत्रकारों का पावन तीर्थ प्रयागराज में आगमन माघ मेला 2026 के दौरान होने जा रहा है। इस क्रम में भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार डॉ नवीन आनंद जोशी एवं राजेंद्र शर्मा 19 जनवरी 2026 को भोपाल से प्रस्थान कर प्रयागराज पहुंचेंगे और संगम में पवित्र स्नान करेंगे।माघ मेला क्षेत्र में देशभर से संतों, श्रद्धालुओं एवं विशिष्ट अतिथियों का आगमन जारी है। इसी कड़ी में पत्रकारिता जगत से जुड़े वरिष्ठ हस्तियों का संगम नगरी में आना विशेष महत्व रखता है।डॉ नवीन आनंद जोशी, जो वर्तमान में मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष, दैनिक लोकसत्य (नई दिल्ली) के मध्य प्रदेश संस्करण के संपादक तथा भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ, नई दिल्ली के राष्ट्रीय महासचिव हैं, मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम स्नान करेंगे।उनके साथ वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहेंगे, जिन्होंने द इंडियन एक्सप्रेस (गुजरात), फ्री प्रेस (इंदौर) एवं ज़ी टीवी में सीनियर कॉरस्पॉडेंट के रूप में सेवाएं दी हैं। वर्तमान में वे टाइम्स ऑफ़ इंडिया, भोपाल में स्पेशल कॉरस्पॉडेंट के रूप में कार्यरत हैं।वरिष्ठ पत्रकारों के इस धार्मिक एवं आध्यात्मिक आगमन से माघ मेला की गरिमा और बढ़ेगी, वहीं प्रयागराज में पत्रकारिता जगत के बीच आपसी संवाद एवं विचार-विमर्श के भी अवसर बनेंगे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *