Breaking NewsIndiaLatestPrayagraj news

सुंदरकांड पाठ से हुआ सेवा, संस्कार माघमेला शिविर का शुभारंभ

हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश के शिविर में जुटे पदाधिकारी

संयम भारत संवाददाता प्रयागराज। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान (एचएसएसएफ) पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रयागराज का शिविर माघमेला के सेक्टर 03 में लाल सड़क, दक्षिणी पटरी, परेड मैदान पर स्थापित है। जहां सेवा, संस्कार माघ मेला शिविर का औपचारिक शुभारंभ संगीतमई सुंदरकांड पाठ से किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने पूजन कराने के बाद सुंदरकांड पाठ किया। माह भर शिविर में कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रकृति वंदन पर आधारित प्रकृति वंदनम और गंगा वंदनम कार्यक्रम आयोजित होगा। पारिवारिक एवं मानवीय मूल्यों के संवर्धन हेतु मातृ पितृ, आचार्य एवं अतिथि वंदनम कार्यक्रम भी आयोजित होगा। साथ ही सेवाभाव जागरण कथा एवं प्रदर्शनी भी आयोजित होगी। इस मौके पर एचएसएसएफ क्षेत्रीय संयोजक एवं वरिष्ठ प्रचारक अमरनाथ, संस्थान के अध्यक्ष और बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी, केपी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुशील सिन्हा, युगल किशोर मिश्रा, वरिष्ठ पार्षद हीरालाल भोला तिवारी, वंदना तिवारी, यश विक्रम त्रिपाठी, अरुण दुबे, अनीता तिवारी, क्षमा मिश्रा, नटवर लाल भारतीय, डा प्रभु शंकर शुक्ला, मृदुल वाजपेई आदि उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *