न्यायविद हनुमान मंदिर में हुआ संगीतमई सुंदरकांड पाठ
अनुराग तिवारी/संयम भारत प्रयागराज। शीतकालीन अवकाश के दौरान उच्च न्यायालय स्थित न्यायविद हनुमान मंदिर में शनिवार को संगीतमई सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। संगीतमई सुंदरकांड पाठ सुनकर भक्त भाव विभोर हो उठे। पूरे मंदिर परिसर में मौजूद अधिवक्ता और समाज के लोग पाठ सुनकर आनंदित हो उठे। सुंदरकांड पाठ में उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं समेत तमाम हनुमान भक्तों ने सुंदरकांड पाठ किया। सुंदरकांड पाठ का आयोजन हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, प्रयागराज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता कमलेश कुमार द्विवेदी की ओर से हुआ। इस मौके पर हनुमान भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी नगर सत्यम मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार द्विवेदी, पूर्व महासचिव प्रभाशंकर मिश्रा,पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा, संयुक्त सचिव प्रेस रामेश्वर दत्त पांडेय (आरडी), पूर्व उपाध्यक्ष शशि शेखर तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक तिवारी, सत्येंद्र प्रसाद तिवारी, पुष्कर मिश्रा, मनीष द्विवेदी, सौरभ द्विवेदी, गौरव द्विवेदी, हिमांशु द्विवेदी, आकाश शर्मा आदि उपस्थित रहें।

