Breaking NewsIndiaLatestNews

सरकारी कर्मचारी एकजुट नहीं होगा तो उसका अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा : सुभाष चन्द्र पांडेय

संयम भारत संवाददाता प्रयागराज । कन्फ़ेडरेशन ऑफ़ सेंट्रल गवर्नमेण्ट इंप्लाइज़ एंड वर्कर्स के आवाह्न पर ऑल इण्डिया ऑडिट एंड एकाउंट्स एसोसिएशन की शाखा सिविल ऑडिट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश इलाहाबाद द्वारा कार्यालय प्रधान महालेखाकार (लेखा परीक्षा )उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद के गेट पर आमसभा आयोजित की गयी । सभा की अध्यक्षता कमलाशंकर मिश्रा ने किया। सभा का संचालन प्रमोद कुमार मिश्रा द्वारा किया गया ।सभा के मुख्य अतिथि कन्फ़ेडरेशन आफ़ सेंट्रल इप्लाइज़ एंड वर्कर्स उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष थे । मुख्य वक्ता के रूप में कन्फ़ेडरेशन की १० सूत्री मांगों के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यदि समूचा वर्किंग क्लास एक जुट होकर अपनी मागों के समर्थन में नहीं खड़ा होगा तो सरकारी कर्मचारियों का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा । पहली बार आर्बिट्रेशन अवार्ड की माग को कन्फ़ेडरेशन ने अपनी १० सूत्रीय मांगों में शामिल किया है ।हमारी मागे इस प्रकार है:-१-नेशनल कौंसिल जे.सी.एम.एव परिसंघ द्वारा कर्मचारियों एव पेंशन भोगियो को मिलने वाली राशि एव अन्य मसलों पर दिये गये सुझावों को आठवे वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ़ रिफरेन्स में शामिल किया जाय ।२-५० प्रतिशत महगाई भत्ता/ महगाई राहत को मूल वेतन/ पेंशन के साथ जोड़ा जाये ।३-एन पी एस/ यू पी एस के स्थान पर ओल्ड पेंशन स्कीम लागू किया जाय ।४-१.१२०२६ से वेतन/ पेंशन का २० प्रतिशत अंतरिम राहत के तौर पर दिया जाये ।५-वेतन आयोग की सिफारिसों को लागू किये जाने के लिये सेवा निवृत की तिथि के आधार पर भेदभाव न किया जाये।६-कोविड महामारी के नाम पर रोकी गई महगाई भत्ते/ महगाई राहत तीन किस्तों (१८महीनो)की बकाया राशि को कर्मचारियों एव पेंशनर्स के लिए जारी किया जाए ।७-रूपान्तरित धनराशि की वसूली की अवधि १५ वर्ष से घटाकर ११ वर्ष किया जाये ।८- ५%की सिलिंग को समाप्त किया जाये ।९-जे सी एम पंचाट बोर्ड द्वारा सीए रिफरेन्स नंबर ३/२००१ के मसले पर दिये गये आर्बिट्रेशन अवार्ड, जिनपर पहले ही सहमति बन चुकी है, को अविलंब लागू किया जाए ।१०- स्वायत्त संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों के समतुल्य स्थिति प्रदान किया जाय ।सभा में उपरोक्त विषय पर आल इंडिया आडिट एंड एकाउंट्स एसोसिएशन के अतिरिक्त महासचिव प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि कार्यालय के सभी कर्मचारियों की उपस्थिति से ही सरकार पर दबाव बनाया जा सकता है ।सभा में आर एम एस के पूर्व महासचिव नरोत्तम त्रिपाठी ने भी उपरोक्त मागों के बारे बताया । सभा में मुख्य रूप से राजेश कुमार शर्मा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, राकेश बनौधा, अमित सिंह, सुनील कुमार सोनकर, हरिकेश तिवारी,मनोज कुमार श्रीवास्तव और राजीव मिश्रा उपस्थित थे ।प्रमोद कुमार मिश्रा महामंत्री सिविल ऑडिट एसोसिएशन इलाहाबाद।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *