Breaking News

जमीन आवंटन को लेकर तीर्थ पुरोहित नाराज, धरने पर बैठे

संयम भारत संवाददाता प्रयागराज।माघ मेले में जमीन आवंटन को लेकर तीर्थ पुरोहितों की नाराजगी भी अब सामने आ रही है। संगम से काफी दूर प्रयागवाल सभा को जमीन दिए जाने से नाराज तीर्थ पुरोहित मेला प्रशासन के कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए हैं।माघ मेले में जमीन आवंटन को लेकर तीर्थ पुरोहितों की नाराजगी भी अब सामने आ रही है। संगम से काफी दूर प्रयागवाल सभा को जमीन दिए जाने से नाराज तीर्थ पुरोहित मेला प्रशासन के कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए हैं।तीर्थ पुरोहितों ने मेला प्रशासन से अपने फैसले पर पुर्नविचार की मांग की है। तीर्थ पुरोहितों ने कहा है कि कुम्भ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को ठहराने की जिम्मेदारी प्रयागवाल सभा की होती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रयागवाल को संगम से काफी दूर जमीनें दी जा रही हैं, उससे बुजुर्ग कल्पवासी संगम तक पहुंच नहीं पायेंगे।नाराज तीर्थ पुरोहितों ने संगम के नजदीक जल्द जमीन आबंटित करने की मेला प्रशासन से मांग की है।                                   

तीर्थ पुरोहित समाज मेला प्रशासन के मनमाने रवैये को लेकर तथा जो भूमि पूर्व से तीर्थ पुरोहितों को आबंटित की जाती थी उसे खाक चौक के दबाव मे आबंटित करने की योजना को अमली जामा पहनाने का प्रयास प्रारंभ हो गया था संगम लोवर मार्ग पर कुछ पूर्व से आबंटित प्रयागवाल की भूमि खाक चौक को आबंटित कर दी गयी जिससे प्रयागवाल चौकन्ना हुआ तथा अपने अन्य भूमि की निगरानी प्रारंभ कर दी तो यह संज्ञान मे आया कि महाबीर मार्ग पर पाल्टून पुल पार करते ही गंगा के निकट के तीन प्लांट को अपने अधिकार मे खाक चौक आबंटित कराना चाह रही है और उसपर अस्थाई कब्जा भी प्राप्त करने का प्रयास हुआ जिसका मौके पर तीर्थ पुरोहितों ने एकत्र होकर विरोध कर बचायी और उसी जागरूक ता स्वरूप धरने का आयोजन आयोजित किया गया है और यह धरना निष्कर्ष के पश्चात ही समाप्त होगा । आज के धरने मे शामिल पं सुभाष पांडेय, राजेंद्र पालीवाल,संरक्षक पं प्रदीप पांडेय, अध्यक्ष,असीम भारद्वाज, महामंत्री धीरज शर्मा, बलराम शर्मा, मयंक दुबे,अंकुश शर्मा, विवेक तिवारी,विजय मिश्रा,मनोज पांडेय शिवम मिश्रा नरेंद्र शर्मा, अंजनी भारद्वाज,अनुज तिवारी,अजय मिश्र, निम्न मांग:1- मेला 2026 वर्ष 2024 के अनुसार बसाया जाए जिन्हे पूर्व अभिलेखों से अधिक भूमि चाहिए वह मेले के अंत मे अपना बसावट करे।2- प्रयागवाल समाज नये उपभोक्ताओं को लगभग दो सौ बीघा नयी भूमि दी जाय व उसका लगान भी जमा कराया जाए,3- आगामी माघ मेला 2026-27 मे निर्णय अभी से निश्चित किया जाए कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र मे प्रत्येक प्रमुख अंगो को भूमि पूर्व से पश्चिम या पश्चिम से पूर्व आबंटित किया जाए जिससे सभी को समान रूप से गंगा का किनारा मिले। 4- वर्तमान सत्र 2026 माघ मेले मे नये उपभोक्ताओं को दिया, 5- समस्त प्रयागवाल समाज के लोगो को आवागमन सुगम हेतु पहचान पत्र निर्गत करे तथा पुलिस प्रशासन मान्यता प्रदान करे।                                                                      

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *