अमरेंद्र नाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं का बढ़ाया मान: आरिफ मोहम्मद खान
संयम भारत संवाददाता व्यूरो, वाराणसी, दिनांक 9 नवंबर को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि उ प्र बार काउंसिल के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेन्द्र नाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं का गौरव बढ़ाया। विश्व में धर्म, शिक्षा और संस्कृति के केन्द्र वाराणसी नगरी के राम नाथ चौधरी शोध संस्थान में अखिल भारतीय विद्वत परिषद के रजत जयंती समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, डा महेंद्र नाथ पाण्डेय पूर्व केंद्रीय मंत्री,व शंकराचार्य गण ने सम्मानित किया।अखिल भारतीय विद्वत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री प्रोफेसर कामेश्वर उपाध्याय ने वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेन्द्र नाथ सिंह द्वारा अधिवक्ता समाज और सामाजिक हितों के लिए किये गये योगदान पर प्रकाश डाला। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दिनेश वरुण, सीनियर एडवोकेट डी के श्रीवास्तव, रामेन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक शुक्ला पूर्व संयुक्त सचिव हाईकोर्ट बार व अन्य अधिवक्ताओं ने अमरेन्द्र नाथ सिंह के सम्मान पर बधाईयां ज्ञापित किया।

