News

मेडिकल कॉलेज में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत निकाली गई स्वास्थ्य जागरूकता रैली

संयम भारत संवाददाता, प्रयागराज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज सुबह स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय एवं मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के गेट से हनुमान मंदिर, सिविल लाइंस तक निकाली गई जिसे माननीय श्री स्वतंत्र देव सिंह (कैबिनेट मंत्री, जल शक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार) एवं माननीय विधायक, शहर उत्तरी श्री हर्ष वर्धन बाजपेई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार अभियान” की शुरुआत हुई। मंत्री सिंह ने कहा: “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और समृद्ध समाज का आधार है। सरकार महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।” विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई ने कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने का संकल्प है।

प्रधानाचार्य डॉ. वी.के. पांडेय ने माननीय मंत्री जी का स्वागत किया और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। रैली में छात्र-छात्राओं, संकाय सदस्यों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक एवं संकाय सदस्यों में डॉ. सूबिया अंसारी, डॉ. रीना सचान, डॉ. बादल सिंह, डॉ. अमिता यादव, डॉ. खुर्शीद परवीन, डॉ. ऋचा सिंह, डॉ. विधि सिंह, डॉ. रविराज पाटिल सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष सिंह रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *