रविवार, मार्च 22, 2026
Latest:
Breaking NewsIndiaLatestNews

गो सेवा, गो रक्षा व गो संवर्धन के लिए जागरुकता की जरूरत = प्रवीण दुबे

अनुराग तिवारी/संयम भारत, प्रयागराज।विश्व हिन्दू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण दुबे आज अचानक प्रयागराज पहुँच कर हिन्दी साहित्य सम्मेलन के प्रधानमंत्री कुन्तक मिश्रा से शिष्टाचार भेंट की, उनका स्वागत विश्व हिन्दू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रसाद यादव, गोरक्षा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुशील पाण्डेय, जिलाध्यक्ष श्री सर्वेश शर्मा आदि ने किया, इसी के मध्य समाचार पत्र को अपने एक अल्प साक्षात्कार में प्रवीण दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्य नाथ महाराज की सरकार उपरोक्त दिशा में प्रशंसनीय कार्य कर रही है किन्तु अभी भी जनजागरुकता की आवश्यकता है जिसे हमारा संगठन निरन्तर प्रयत्न कर रहा है, महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राम प्रसाद यादव तथा गोरक्षा प्रकोष्ठ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील पाण्डेय ने कहा कि सरकार गोपालन के लिए सहायता भी कर रही है , गाय के गोबर से जैविक खेती, दूध के अतिरिक्त उसके गोबर आदि से विभिन्न प्रकार के सामान बनाकर उससे अच्छा व्यवसाय करके गरीबी दूर की जा सकती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री आदि ने भी गाय की उपयोगिता से सम्बन्धित अनेक बातें बताई जो समय की आवश्यकता है,

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *