Bhadohi NewsBreaking NewsIndiaLatestPoliticsPrayagraj news

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी समेत प्रयागराज की अन्य बड़ी हस्तियों ने की वोटिंग।

प्रयागराज, संयम भारत, उत्तर प्रदेश में छठवें चरण 25 मई को 14 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। इसमें प्रयागराज जनपद की फूलपुर और इलाहाबाद संसदीय सीट भी शामिल है। छठवें चरण के चुनाव के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश की जिन लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं उनमें सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीसहर (सुरक्षित) और भदोही संसदीय सीट शामिल हैं। लोकतंत्र के महापर्व के शुभ अवसर पर प्रयागराज की बड़ी बड़ी हस्तियों ने की वोटिंग की।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ज्वाला देवी इंटर कॉलेज में सपरिवार मतदान किया।
महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने सपरिवार इलाहाबाद डिग्री कॉलेज कीडगंज में मतदान किया।
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने ठाकुर दिन जूनियर बालिका हाई स्कूल बहादुरगंज में मतदान किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पांडे सपत्नी डॉ कुसुम पांडे के साथ प्रयागराज में मतदान किया।
सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने ब्वायज स्कूल इंटर कॉलेज में अपने पति के साथ मतदान किया।
वरिष्ठ पत्रकार आचार्य श्रीकान्त शास्त्री सपत्नी कुसुम तिवारी के साथ जमुना इंटर कॉलेज में मतदान किया।
सांसद केसरी पटेल एवं पूर्व विधायक दीपक पटेल सपरिवार मेरी लुकस इंटर कॉलेज कचहरी में मतदान किया।
वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र शुक्ला एवं जितेंद्र कुमार ने प्रयागराज में मतदान किया।
प्रोफेसर आभा त्रिपाठी ने प्रयागराज में मतदान किया।
भाजपा फूलपुर लोकसभा प्रत्याशी विधायक प्रवीण पटेल सपरिवार प्राइमरी स्कूल अदांवा में मतदान किया‌
भाजपा इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी सपत्नी कविता त्रिपाठी के साथ गर्ल्स इंटर कॉलेज सिविल लाइन में मतदान किया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा एवं कुलदीप मिश्रा ईश्वर शरण विकास विद्यालय सलोरी में किया मतदान।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *