रविवार, मार्च 22, 2026
Latest:
Breaking NewsIndiaLatest

समरस समाज से ही भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है- अरुण दीक्षित

संयम भारत संवाददाता प्रयागराज 3 दिसम्बर 2025। भगवान परशुराम सेवा संस्थान द्वारा संचालित सामाजिक संगठन सामाजिक चेतना मंच के मुख्य संरक्षक कलराज मिश्र पूर्व राज्यपाल हिमाचल एवं राजस्थान के निर्देश एवं शिक्षक नेता अनिल कुमार मिश्रा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सामाजिक चेतनामंच एवं ब्रह्म समाज एकता समिति के संयोजन में कमला नेहरू इलेक्ट्रॉनिक होम्योपैथिक इंस्टीट्यूट रामबाग स्टेशन के सामने प्रयागराज में संगठन की एक प्रयागराज जोन स्तरीय संगठन सृजन गोष्ठी एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने कहा कि समरस समाज ही समृद्ध राष्ट्र की नींव है, और भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प समरस समाज के संयुक्त प्रयास से ही पूर्ण हो सकता है। दीक्षित ने संगठन के पदाधिकारियों के लिए शपथ पत्रों की जो बुकलेट तैयार की गई है, उसको दिखाते हुए कहा कि मुख्य संरक्षक कलराज मिश्र के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में संगठन में समाहित छत्तीसों समाजों के जो दो-दो हजार पदाधिकारी हैं, उनके यह शपथ पत्र भरवाने का कार्य 31-12-2026 तक पूर्ण करके, 31-12-2026 तक में ही दो-दो जनपदों के शपथ ग्रहण समारोह एक साथ आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके क्रम में सर्वप्रथम एटा- कासगंज जनपदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम अति शीघ्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें छत्तीसों समाज के 21 हजार पदाधिकारी शपथ ग्रहण करेंगे, इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए मैं प्रदेश स्तरीय संगठन सृजन यात्रा पर निकला हूं।प्रेस वार्ता में संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव कुंवर अमित राज दीक्षित, भारतीय अल्पसंख्यक कल्याण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शहाब अहमद, सामाजिक चेतनामंच एवं ब्रह्म समाज एकता समिति के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा, भारतीय यादव समाज कल्याण मंच के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुनील यादव, भारतीय कुर्मी-किरार चेतनामंच के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल, भारतीय क्षत्रिय विचार एवं विकास मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवेंद्र सिंह, ब्रह्म समाज एकता समिति के जोन अध्यक्ष डॉ. स्वामीनाथ त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष प्रयागराज डॉ. प्रमोद शुक्ला, चित्रकूट रामजी द्विवेदी, जिला अध्यक्ष प्रयागराज अनिलकुमार पांडेय, सुशील पांडेय, विनय तिवारी, सुरेश शुक्ला आदि पदाधिकारी शामिल हुए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *