प्रयागवाल सभा एवं तीर्थ पुरोहित समाज के तत्वावधान में कल्पवासियों की सुविधा के लिए अपर मेलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन
प्रयागवाल सभा एवं तीर्थ पुरोहितों समाज ने मेला प्रशासन पर लगाया उपेक्षा का आरोप!
प्रयागवाल सभा एवं तीर्थ पुरोहित समाज ने भूमि निर्धारित स्थान पर न आवंटन होने के लिए उठाईं मांग!
प्रयागवाल सभा एवं तीर्थ पुरोहित समाज के अध्यक्ष प्रदीप पांडे ने मेला प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप!
संयम भारत संवाददाता प्रयागराज।दिनांक 01/12/2025 को प्रयागवाल सभा एवं तीरथपुरोहित समाज के तत्वावधान में अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय व महामंत्री अशीम भारद्वाज के नेतृत्व में कल्पवासियों की सुविधा व विभिन्न मांग को लेकर अपर मेलाधिकारी दयानन्द को ज्ञापन सौंपा, देते हुए विवेक तिवारी अंकुश शर्मा आशुतोष पालीवाल कमल शर्मा अंजनी भारद्वाज सौरभ तिवारी विजय मिश्रा विशाल शर्मा आदि मौजूद रहें।माघ मेला में बसने वाली सबसे बड़ी संस्था प्रयागवाल सभा ने भूमि, सुविधाओं के लिए आवाज उठाई है। उनका कहना है कि कल्पवासियों की सुविधा के लिए तीर्थ पुरोहितों को गंगा के निकट भूमि आवंटित की जानी चाहिए। भूमि आवंटन के साथ ही सुविधा पर्ची भी जारी की जाए, ताकि कल्पवासी शिविरों को समय रहते स्थापित किया जा सके। प्रदीप पांडे ने सोमवार को प्रयागवाल सभा एवं तीर्थपुरोहित समाज के साथ बैठक में भूमि सुविधाओं तीर्थ पुरोहितों के लिए निर्धारित भूमि पर आवंटन न करके संगम से दूर आवंटन की शंका जाता रहे हैं जो तीर्थ पुरोहितों, कल्पवासियों के साथ अन्याय होगा। इसी तरह तमाम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। उनका कहना है कि मेला प्रशास को तीर्थपुरोहितों के लिए अलग से भूमि आवंटन न करें बल्कि निश्चित स्थान पर ही करें और सबसे पहले तीर्थ पुरोहितों के लिए जमीन आवंटन का तिथि निर्धारित करे ताकि कल्पवासियों के शिविरों को लगाने में किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

