सेंट जोसेफ कॉलेज प्रयागराज में वार्षिक इंटर हाउस मैराथन दौड़ प्रतियोगिता 2025 संपन्न!!
विशेष संवाददाता
प्रयागराज, संयम भारत, सेंट जोसेफ कॉलेज प्रयागराज में आज वार्षिक इंटर हाउस मैराथन दौड़ प्रतियोगिता 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, टीम स्पिरिट और अनुशासन की भावना को बढ़ावा देना था।
5 किलोमीटर लंबी इस दौड़ में कॉलेज के 100 से अधिक छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का मार्ग सेंट जोसेफ कॉलेज से शुरू होकर चंद्रशेखर आजाद पार्क से होते हुए पुनः कॉलेज परिसर में समाप्त हुआ।
दौड़ के दौरान सुरक्षा और निष्पक्षता सुनिश्चित करने हेतु कुल सात चौकियां बनाई गई थीं। पहली चौकी पर अंकुर अरोरा, हर्षित ग्लाडवीन औरअमित मेहरोत्रा उपस्थित रहे।
दूसरी चौकी पर अजीत एंथनी और दिलीप चार्लस पास्कल, तीसरी चौकी पर दीपेश सेबास्टियन और समर चैटर्जी, चौथी पर संतोष कुमार यादव और वेन गार्डनर, पाँचवीं पर निरथ दरबारी और अंकित टंडन, छठी पर शरीब राजू सोलोमन तथा सातवीं चौकी पर मार्टिन लेनस तैनात रहे।
मार्शल के रूप में सौभाग्य कुमार नायक, अभिषेक महेंद्र, उत्कर्ष कुमार शर्मा, डैनी इक्का और डेनियल थॉमस ने उत्कृष्ट भूमिका निभाई।
टाइम कीपर की जिम्मेदारी प्रतिभा शुक्ला, अजहर उस्मानी, पूनम सिंह और प्रतीक हेमराजनी ने निभाई। सभी की मेहनत और समर्पण से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
प्रतियोगिता के जजों में हेडमास्टर मेलविन पेस, मिडिल स्कूल प्रशासक रेव. फादर ग्लाडविन फर्नांडिस, एडिशनल एडमिनिस्ट्रेटर ए. मगावन, मुख्य समन्वयक ज्योति दुबे, खेल समन्वयक एम. एस. रफीक और मिडिल स्कूल समन्वयक डॉ. अपर्णा रंजन शामिल रहे।
परिणामों में सीनियर वर्ग में गोल्ड हाउस के युवराज गुप्ता ने प्रथम स्थान, ग्रीन हाउस के अयान अहमद ने द्वितीय स्थान और रेड हाउस के अमार खुशहाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, जूनियर वर्ग में रेड हाउस के अभिनव सोमवंशी ने प्रथम, ग्रीन हाउस के अफ़ान हसन ने द्वितीय और रेड हाउस के यूसुफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंत में सीनियर वर्ग में रेड हाउस और जूनियर वर्ग में ग्रीन हाउस ने समग्र रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया।