News

यह स्थिति हिंदुओं के लिए दुःखद, शंकराचार्य और योगी मिलकर विवाद सुलझाएं: तोगड़िया

हिंदू मंगलवार और शनिवार को मंदिरों में करें सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ

संयम भारत/प्रभु नाथ शुक्ला व्यूरो,भदोही, 21 जनवरी। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने बुधवार को भदोही में प्रयागराज माघ मेला में शंकराचार्य विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और महंत योगी आदित्यनाथ को सुझाव नहीं दे सकता, लेकिन प्रार्थना करता हूं कि मामला शांत करें। हिंदुओं के लिए यह पीड़ादायी स्थिति है। हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि प्रयागराज मामले पर मैं हूं बेहद दुखी हूँ, लेकिन हिंदू बंटेगा तो कटेगा। कहा शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और महंत योगी आदित्यनाथ को सुझाव नहीं दे सकता, लेकिन प्रार्थना करता हूं कि मामला शांत करें। हिंदुओं को एकजुट करने के लिए दोनों पूजनीय संत मिलकर मामला करें शांत। उम्मीद जताया कि दोनों संत मिलकर हिंदू एकता और सम्मान का रास्ता स्वयं ढूंढेंगे।भदोही नगर में बुधवार को प्रवीण तोगड़िया पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अशोक जायसवाल के कार्यालय पर पहुँचे जहाँ उनका भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान हिंदू चेतना, एकता और संगठन का विराट संदेश देखने को मिला। नगर के प्रबुद्ध नागरिकों एवं हिंदू समाज के गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि संगठित, जागरूक और संस्कारित हिंदू समाज ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस दिन हिंदू समाज पूर्ण रूप से एकजुट हो जाएगा, उस दिन विश्व पटल पर हिंदू गौरव का परचम लहराएगा।हिंदू समाज को जागृत और संगठित करने के उद्देश्य से उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक हिंदू हर मंगलवार और शनिवार को मंदिरों में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करे, जिससे समाज में आध्यात्मिक शक्ति, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक सशक्त हो। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को हिंदू को जागो, हिंदू को जगाओ का सामूहिक संकल्प भी दिलाया। डॉ. तोगड़िया के विचारों से प्रभावित उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया। पूरा परिसर जय श्रीराम और हिंदू एकता जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण पूर्णतः राष्ट्रभक्ति और उत्साह से भर गया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से तरुण शुक्ला, श्री अशोक जायसवाल (पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष), प्रिंस गुप्ता (पूर्व नगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी भदोही), दिलीप गुप्ता, राकेश गुप्ता, विनय उमर वैश्य, कामता चौरसिया, लवकुश दुबे, प्रदीप विश्वकर्मा, दीपू, सौरभ चौरसिया, कमलेश जायसवाल, अजय दुबे, अरविंद मौर्य, प्रदीप यादव, अशोक पाल, रिंकू जायसवाल, उमेश सिंह, राजू मोदनवाल, लोकेश सिंह, राजकुमार गुप्ता, नरसिंह यादव, संतोष मोदनवाल, विवेक यादव, विपिन तिवारी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *