News

माँ सरस्वती वाणी और ज्ञान की देवी- अरूण

अनुराग तिवारी/ संयम भारत प्रयागराज।सरस्वती शिशु विद्या निकेतन कटघर में भव्य और दिव्य सरस्वती पूजन , विद्या आरंभ और प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम कलश पूजन करके भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरुण जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके पुष्पार्चन किया। जायसवाल ने कहा कि सृष्टि की उत्पत्ति के समय वाणी की पूर्ति माँ सरस्वती ने आज के दिन मनुष्य को प्रदान किया था। इसीलिए आज भी विद्या आरंभ बसंत पंचमी के दिन हुआ था। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश मिश्र ने अतिथियों का स्वागत और अंग वस्त्रम् भेंट किया। कलश यात्रा विद्यालय से प्रारम्भ होकर सिद्ध पीठ कल्याणी देवी का पूजन किया। यह यात्रा कटघर से होते हुए बलुआ घाट, पाण्डेय चौरहा, से माँ कलयाणी धाम पहुची जहाँ विद्यालय के पूर्व छात्र और कल्याणी देवी मंदिर के प्रबन्धक श्याम जी पाठक ने यात्रा का स्वागत करके पूर्ण विधि विधान से पूजन संपन्न कराया। यहाँ से यात्रा कल्याणी देवी से सत्ती चौरा,महावीरन गली होते हुए विद्यालय में विश्राम की जहाँ विद्या आरंभ संस्कार हुआ। कुल 53 भैया बहिनों का संस्कार संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानमंत्री यथार्थ शर्मा ने किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश मिश्र ने बड़ी संख्या में उपस्थित सभी माताओं , अभिभावकों और अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य, दीदियां उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *