उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
संयम भारत, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ प्रतिभा खोज प्रतियोगिता की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन श्री सर्वार्य आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में सम्पन्न हुई।
इसके संयोजक अचार्य अनंत कीर्ति त्रिपाठी रहे।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पवन कुमार श्रीवास्तव प्रधान निरीक्षक उत्तर प्रदेश संस्कृत पाठशाला प्रयागराज, विशिष्ट अतिथि ज्योति शुक्ला उप निरीक्षक संस्कृत पाठशाला प्रयागराज मंडल,कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ शंभू नाथ त्रिपाठी अंशुल पूर्व प्राचार्य त्रिवेणी संस्कृत महाविद्यालय दारागंज प्रयागराज,निर्णायक मंडल में डॉ. आरुणेय मिश्र प्रभारी, संस्कृत विभाग ईसीसी प्रयागराज डॉ दीप्ति विष्णु सीएमपी महाविद्यालय प्रयागराज एवं डॉ प्रियंका सिंह ईश्वर शरण महिला महाविद्यालय ने अपनी सहभागिता प्रदान की।
संस्कृत गीत बाल वर्ग में प्रथम स्थान शिवानी (कक्षा 9 माध्यमिक लखवंती देवी पटेल इंटर कॉलेज प्रयागराज) द्वितीय स्थान,अक्षय त्रिपाठी (कक्षा 11 ज्वाला देवी सरस्वती इंटर कॉलेज सिविल लाइंस प्रयागराज) एवं तृतीय स्थान आकांक्षा द्विवेदी (कक्षा 12 सरदार पटेल इंटर कॉलेज शिकरो प्रयागराज) रहे तथा संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भावना ओझा (कक्षा 12 सरदार पटेल इंटर कॉलेज शिकरो प्रयागराज प्रथम स्थान) अर्पिता शुक्ला (कक्षा 12 सरदार पटेल इंटर कॉलेज शिकरो प्रयागराज) द्वितीय स्थान एवं तृतीय स्थान परअखिल कुमार (कक्षा 9 माह से अपनी संस्कृति उत्तर माध्यमिक विद्यालय प्रयागराज) रहे।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय , महाविद्यालय के अध्यापक के साथ शताधिक संख्या में छात्र छात्राएं रहे।
मंडलीय प्रतियोगिता 19 अगस्त 2025 को सम्पन्न होगी।