News

एस.एस. खन्ना महिला महाविद्यालय में छात्राओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्याशाला का हुआ आयोजन

संयम भारत संवाददाता

प्रयागराज,एस.एस. खन्ना महिला महाविद्यालय के विज्ञान संकाय के जंतुविज्ञान विभाग में बी.एससी. तृतीय वर्ष एवं एम.एस.सी तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन दिनांक 19.11.2025 से दिनांक 21.11.2025 को किया गया। इस कार्यशाला का विषय ’’हैन्डस ऑन टेकनिक इन मॉलिकुलर बॉयलोजी’’ था। इसमें लगभग 70 छात्राओं ने डी.एन.ए. आइसोलेशन पी.सी.आर. जेल इलेक्ट्रोफोरेसिस इत्यादि तकनीको को स्वयं किया। प्राचार्या प्रो. लालिमा सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। डॉ. शुभ्रा मालवीय ने तकनीकी प्रशिक्षण दिया। डॉ. सिप्पी सिंह एवं डॉ. ए रहमान, डॉ. सरिता अग्रवाल, डॉ. दुर्गेश सिंह एवं श्री शिवम् मिश्रा ने वैचारिक प्रशिक्षण दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *