News

पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा 47 वां स्वास्थ्य शिविर का आयोजन!

12 को डॉ. राकेश मिश्र के प्रयास एवं मार्गदर्शन में हो रहा है स्वस्थ समाज का निर्माण

संयम भारत संवाददाता प्रयागराज, 8 जनवरी। समाजसेवा के लिए समर्पित पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहा है। इसी कड़ी में सेवा न्यास की ओर से 47 वां स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 12 जनवरी 2026 (सोमवार) को प्रयागराज में किया जाएगा। महान समाजसेवी एवं शिक्षाविद पं. गणेश प्रसाद मिश्र एवं श्रीमती शांति मिश्र जी की पुण्य स्मृति में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र के प्रयास एवं मार्गदर्शन में आयोजित होने वाले इस स्वास्थ्य शिविर में माघ मेला में पधारे साधु-संतों, श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी।*“नि:शुल्क जांच शिविर में होगी कई प्रकार की जांचें ”* संगम तट, दक्षिण पटरी, सेक्टर–2, माघ मेला परिसर प्रयागराज में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. एल. एस. ओझा जी के नेतृत्व में कान, नाक एवं गला (ENT) रोग, हड्डी एवं जोड़ से संबंधित बीमारी के साथ ही महिला चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इस सिविर में पूर्ण जांच, विशेषज्ञ परामर्श एवं आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क दी जाएंगी। सामान्य रोगों, रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), ब्लड शुगर एवं पेशाब की जाँच की सुविधा रहेगी। प्रातः 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक शिविर का संचालन किया जाएगा। *“अब तक 46 शिविरों का हो चुका है आयोजन”*सेवा न्यास द्वारा पूर्व में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। अब तक 46 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। सेवा न्‍यास की ओर से समय-समय पर आयोजित स्‍वास्‍थ्‍य शिविरों से उन ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को लाभ हुआ, जिन्‍हें यह भी नहीं मालूम था कि रोगों की जांच और इलाज इस तरीके से सम्‍भव है। न्‍यास के द्वारा यह आयोजन सतना, मैहर, छतरपुर, प्रयागराज जिले के विभिन्‍न स्‍थानों पर किया जा चुका है। प्रयागराज के कुंभ मेला में भी आयोजित स्वास्थ्य शिविर में श्रद्धालुओं को स्‍वास्‍थ्‍य सुविधा प्रदान की जाती है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *