Breaking NewsIndiaLatestNewsPrayagraj news

स्मार्ट महिला सम्मेलन का हुआ आयोजन।

विशेष संवाददाता

प्रयागराज, संयम भारत, भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज महानगर के तत्वाधन में आयोजित स्मार्ट महिला सम्मेलन इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन सभागार में सम्पन्न हुआ, जिसमे मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानति श्रीनिवासन रही।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की नारी शक्ति को पूरे विश्व भर में एक अलग पहचान मिली है! आज भारत की बेटियाँ उपलब्धियों के नए कीर्तिमान गढ़ रही हैं! चाहे वह चाहे वह स्वरोजगार का क्षेत्र हो, चाहे वह राजनैतिक क्षेत्र हो, विज्ञान का क्षेत्र हो, चाहे वह खेल का क्षेत्र हो, प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं को प्रगति के नये अवसर प्राप्त हो रहे हैं! महिलाओं को सशक्त बनाने से ही हमारा समाज समृद्धि और प्रगति की दिशा में अग्रसर हो सकेगा। अब महिलायें केवल घर की तक ही सीमित नहीं है बल्कि अपनी परिश्रम से सर्वोच्च पदों तक पहुँच रही हैं!

कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता चौरसिया, महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्रा, प्रदेश मंत्री भाजपा अनामिका चौधरी, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा कृतिका अग्रवाल, जिसमें हाईकोर्ट अधिवक्ता अनुराधा सुंदरम, कविता तोमर, अनामिका कौशिक, महिला मोर्चा माला चतुर्वेदी, भाजपा नेत्री विशाखा मिश्रा, डॉ. श्रीमती उषा गुप्ता, रचना शुक्ला, आभा सिंह, जिला महामंत्री रीता सिंह आदि महिलाएं उपस्थिति रही महानगर अध्यक्ष शिखा रस्तोगी आदि लोग उपस्थित रही।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *