Breaking NewsIndiaLatest

नीति आयोग भारत सरकार द्वारा नामित केन्द्रीय नोडल अधिकारी ने आंकाक्षी ब्लाक औराई का स्थलीय निरीक्षण पश्चात् बैठक कर दिये महत्वपूर्ण निर्देश

औराई के कुरौना पहुॅचकर ड्रैंगन फ्रूट की खेती की सराहना, निर्यात पर दिया बलमशरूम एवं ड्रैंगन फ्रूट को एक्सपोर्ट सेन्टर एपीडा के द्वारा किया जाय निर्यात-गौरव पुण्डीरएकमा में कालीन निर्यातकों के साथ बैठक कर एक्सपोर्ट ओरियण्ट यूनिट में कन्वर्ट करने हेतु किया प्रेरित- निदेशक वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय नीति आयोग द्वारा निर्धारित 05 थीम एवं 40 इन्डीकेटर्स पर आंकाक्षी ब्लाक औराई को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु नोडल अधिकारी ने किया प्रेरित

संयम भारत संवाददाता व्यूरो,भदोही 06 दिसम्बर, 2025- नीति आयोग भारत सरकार द्वारा नामित केन्द्रीय नोडल अधिकारी गौरव पुण्डीर आईआरएस, निदेशक वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा दो दिवसीय अपने जनपद/आंकाक्षी ब्लाक औराई भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर विकास कार्यो की जानकारी ली। तत्पश्चात् जिलाधिकारी शैलेष कुमार की उपस्थिति में कलेक्टेªट सभागार में बैठक कर आकांक्षी ब्लाक को विकसित ब्लाक बनाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। केन्द्रीय नोडल अधिकारी ने गौरव पुण्डीर ने अपने दो दिवसीय आंकाक्षी ब्लाक भ्रमण के दौरान औराई ब्लाक परिसर में सम्पादित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में उपस्थित रहकर नवदम्पत्ति को मंगलकामना बधाई दिया तथा सामाजिक-सांस्कृतिक आयामों को नजदीक से देखा। औराई विकास खण्ड परिसर में जनसुविधा हेतु नवनिर्मित समूह शेड में एकता प्रेरणा सीएलएफ समूह की महिलाओं से संवाद कर उन्हें विकास के नवाचार आयामों से रूबरू कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र औराई में ब्लड टेस्टिंग मशीन की क्रियाशीलता का परीक्षण किया तथा जनमानस के चिकित्सकीय सुविधा को और प्रभावी बनाने पर बल दिया। जेठूपुर के ऑगनबाड़ी केन्द्र पर पहुॅचकर अन्नप्रासन व गोद भराई संस्कार के माध्यम से शिशु व माता के स्वास्थ्य के समग्र बिन्दुओं पर जोर दिया। वैदिक एग्रों एफपीओ के प्रभारी राहुल त्रिपाठी द्वारा लगाये गये मशरूम प्रोसेसिंग यूनिट एवं लालानगर स्वयं सहायता समूह के किसान संतोष तिवारी द्वारा मशरूम की खेती के विभिन्न आयामों को अवलोकन कर मसरूम के निर्यात पर बल दिया। औराई चौराहे के पास थाने के सामने समूह के उत्पाद बिक्री हेतु 25.65 लाख रूपये से निर्मित शोरूम का भ्रमण कर उत्पादों के वितरण पर जोर दिया। एकमा में कालीन निर्यातकों के साथ बैठक कर एक्सपोर्ट ओरियण्ट (ईओ) यूनिट में कन्वर्ट करने हेतु प्रोत्साहित किया। महराजगंज औराई में निर्मित पीएम किसान सम्मान नीधि सेल, मृदा नमूना संग्रहण केन्द्र का निरीक्षण कर कृषक हितों पर बल दिया। जिला उद्यान अधिकारी ममता सिंह के साथ औराई ब्लाक में कुरौना में किये जा रहे ड्रैंगन फ्रूट की खेती को करीब से देखा तथा किसानों को ड्रैंगन फ्रूट व मशरूम निर्यात हेतु मंत्रालय के रीजनल आफिस वाराणसी को निर्देशित किया कि यहा के उत्पादों को निर्यात सवर्धन व प्रोत्साहन पर बल दे। उन्होंने निर्यात को बढ़ावा देने हेतु डीएचओ को ड्रैंगन फ्रूट व मसरूम उत्पादकों/किसानों को निर्यात केन्द्र एपीडा द्वारा फील्ड एक्सपोजर कराने का निर्देश दिया। उन्होंने आंकाक्षी ब्लाक औराई में प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों को निर्यात हेतु बढ़ावा देने पर बल दिया। कम्पोजिट स्कूल डभका पहुॅचकर छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों से संवाद कर विद्यालय के विशिष्ट उपलब्धियों की जानकारी लिया। उल्लेखनीय है कि इस विद्यालय के शिक्षक माननीय राज्यपाल व मा0 मुख्यमंत्री पुरस्कार से पुरस्कृत व सम्मानित है। केन्द्रीय नोडल अधिकारी गौरव पुण्डीर द्वारा जिलाधिकारी शैलेष कुमार व मुख्य विकास अधिकारी बाल गोबिन्द शुक्ल के उपस्थिति में जनपदीय अधिकारियों के साथ बैठककर अपने फील्ड विजिट के अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि नीति आयोग भारत सरकार द्वारा आंकाक्षी ब्लाक हेतु 05 थीम-स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं सम्बन्धित सेवाएं, सामाजिक विकास, आधारभूत संरचनाएं 05 थीम है। जिनमें नीति आयोग के कुल 40 इन्डीकेटर्स को समाहित करते हुए कुल 50 इन्डीकेटर्स है। स्वास्थ्य एवं पोषण के अन्तर्गत गर्भवती व धात्री महिलाओं का एएनसी, संस्थागत प्रसव सुविधा, लो वेट बेबी, टीबी मरीज, हाईपरटेंशन, उच्च पोषण सामग्री, आगनबाड़ी केन्द्र, सैममैन बच्चों, आगनबाड़ी केन्द्रो पर स्वच्छ पेयजल व शौचालय की सुविधा इत्यादि इन्डीकेटर्स के अद्यतन रैकिंग पर बल दिया। शिक्षा थीम के अन्तर्गत प्राथमिक व कम्पोजिट विद्यालयों में छात्र/छात्रों के नामांकन माध्यमिक स्कूलों तक सतत् पहुॅच व नामांकन तथा बेसिक व माध्यमिक स्कूलों में बालक बालिकाओं के अलग-अलग नामांकन प्रतिशत मैथमेटिक्स परफार्मेंस के उच्च निष्पादन पर बल दिया। कृषि एवं सम्बन्धित सेवाओं के अन्तर्गत किसानों के एफपीओ समूह पीएम किसान सम्मान नीधि के लाभार्थी, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड, पशुओं का टीकाकरण, भूमिगत जल सहित विभिन्न बिन्दुओं पर निर्देश दिये। सामाजिक विकास के अन्तर्गत बैकिंग सुविधा, डिजिटल युक्त ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की संख्या, वोकल फार लोकल के प्रभावी क्रियाशीलता पर जोर दिया। आधारभूत संरचनाओं के अन्तर्गत भूमिगत नाली ओडीएफ प्लस गॉव, भारत नेट से युक्त ग्राम पंचायतें, पीएम आवास योजना के आच्छादित लाभार्थियों की संख्या आदि बढ़ाने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि आंकाक्षी ब्लाक औराई राष्ट्रीय स्तर पर एवं प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर शासन द्वारा प्राप्त 2.50 करोड़ रूपये से विभिन्न कार्य कराये गये, जो आंकाक्षी ब्लाक औराई को विकसित ब्लाक बनाने में सहायक है। जनवरी से मार्च 2025 तक के जारी डेल्टा रैकिंग में आंकाक्षी ब्लाक औराई को जोन-2 में दूसरा स्थान प्राप्त होने पर प्राप्त 1 करोड़ रूपये की धनराशि से कराये जाने वाले कार्यो का आगणन सहित प्रस्ताव भारत सरकार नीति आयोग को अक्टूबर 2025 में स्वीकृति हेतु प्रेषित किया गया है। बैठक में सम्पूर्णता अभियान के विभिन्न घटकों के अद्यतन स्थिति व क्रियान्वयन पर बल दिया गया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार एवं सीडीओ बाल गोबिन्द शुक्ल ने केन्द्रीय नोडल अधिकारी द्वारा दिये गये बहुमूल्य सुझाव व निर्देशों के प्रति आश्वस्त किया कि सभी अधिकारी टीम भाावना के साथ मिलकर कार्य करते हुए आंकाक्षी ब्लाक औराई के समग्र विकास में योगदान देंगे। बैठक में सीएमओ संतोष कुमार चक, डीसीएनआरएलएम अनुराग राय, डीडीओ ज्ञानप्रकाश, डीपीआरओ संजय मिश्र, आंकाक्षी ब्लाक बीडीओ दिलीप कुमार सहित सम्बन्धित जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *