दीपावली के पावन अवसर पर नीलकंठ धाम धवर्रा में वस्त्र एवं उपहार वितरण समारोह संपन्न:
पूर्व विधायक पुष्पेंद्रनाथ पाठक रहे मुख्य अतिथि:
डॉ. राकेश मिश्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन की विशेष उपस्थिति:
संयम भारत संवाददाता व्यूरो,धवर्रा / नौगांव, 21 अक्टूबर। दीपावली के पावन अवसर पर ग्राम धवर्रा स्थित नीलकंठ धाम में नीलकंठ संकल्प समिति के तत्वावधान में एक समारोह में वस्त्र एवं उपहार वितरण का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पुष्पेंद्रनाथ पाठक (गुड्डन) रहे, जबकि अध्यक्षता नरेश वर्मा, जिला कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने की।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. राकेश मिश्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष, इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र मिश्रा, आईटी विशेषज्ञ मुकेश वर्मा तथा उद्योगपति श्री विनायक श्रीवास्तव उपस्थित रहे।दीपावली के उपलक्ष्य में समिति के सदस्यों द्वारा जरूरतमंद ग्रामीणों को गर्म वस्त्र, शर्ट, घड़ी, साड़ियाँ, बच्चों के कपड़े, ट्रैकसूट, टी-शर्ट, स्टेशनरी सामग्री, पेन, मिठाई एवं अन्य उपयोगी उपहार वितरित किए गए। ग्रामवासियों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए समिति एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।सेवा समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती मालती मिश्रा एवं डॉ. रचना मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया और समिति के सेवा कार्यों की जानकारी दी।मुख्य अतिथि पुष्पेंद्रनाथ पाठक ने कहा कि “दीपावली केवल प्रकाश का नहीं, बल्कि सेवा और सद्भाव का पर्व है। नीलकंठ संकल्प समिति का यह कार्य समाज के लिए प्रेरणा है।”कार्यक्रम अध्यक्ष नरेश वर्मा जी ने कहा कि “सेवा और संगठन से ही समाज में एकता और आत्मबल का विकास होता है।”विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि “जनसेवा ही सच्चे धर्म का आधार है।”मंच संचालन विनीत रावत ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संकल्प मिश्रा एडवोकेट द्वारा किया गया।इनकी रही उपस्थिति:कार्यक्रम में साहित्य मिश्रा, केशव मिश्रा, मोहित मिश्रा, भोले कुशवाहा, अभि तिवारी, दुष्यंत मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, अनूप मिश्रा, मुकेश राजपूत, बल्लू कुशवाहा,पप्पू राजपूत, लव सुल्लेरे,सुशील द्विवेदी, सुब्रत मौनू शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।गौरतलब है कि नीलकंठ संकल्प समिति की स्थापना वर्ष 2008 में प्रसिद्ध समाजसेवी पं. गणेश प्रसाद मिश्र द्वारा की गई थी। समिति समाजसेवा के साथ-साथ शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में भी सक्रिय है तथा नौगांव में संचालित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के माध्यम से युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है।अब तक आठ सौ से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है।

