नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय में वनस्पति महोत्सव का सफल आयोजन।
प्रयागराज, संयम भारत, नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर एक दिवसीय वनस्पति महोत्सव प्रदर्शनी का वनस्पति उद्यान में खुली प्रतियोगिता का आयोजन संपादित हुआ। इसमें पादप बीज प्रदर्शनी के अंतर्गत धान्य महत्व के बीजों जैसे गेहूं, धान, मकई, बाजरा, ज्वार, उरद, मसुर, अरहर, तिल आदि, औषधीय बीजों में अश्वगंध, सर्पगंधा, गुड़मार, सतावरी, नागकेसर, शिवलिंगी, कुचला, तुलसी के बीजों की प्रदर्शनी बहुत ही आकर्षक तरीके से स्टार्टअप हेतु प्रदर्शित छात्रों द्वारा की गई थी। फल प्रतियोगी में स्थानीय, फलों के साथ, कीवी, सेब, अंगूर, संतरा, पपीता, तरबूज, बेर को प्रदर्शनी में उनके औषधीय और पौष्टिक आहार को दर्शाया गया। सब्जी प्रतियोगिता की प्रदर्शनी में पत्तेदार व अन्य का स्टॉल शो किया गया था पादप नर्सरी की प्रदर्शनी में सजावटी व औषधीय महत्व के करीब 100 से अधिक पौधों की सजावट छात्रों द्वारा दिखाई गई थी। पुष्पों की प्रदर्शनी में देवताओं को पूजा में प्रयुक्त पत्र पुष्प, जैसे शिव पूजा में धतूरा, विष्णु पूजा में पीली कनेर, देवी पूजा में लाल पुष्प व गणेश पूजा में दूब,बक – बकूल, नागचंपा, मौलसिरी, गुलाब, गेंदा, लाल मंदार्क, मंदार इत्यादि को छात्रों द्वारा, सामाजिक, सैनिक कार्य में प्रयुक्त की जाने वाली प्रदर्शनी दिखाई गई थी।सामाजिक, धार्मिक, वैज्ञानिकता को पूर्ण करती यह वनस्पति महोत्सव में विश्वविद्यालय के समकुलपति डॉ एस. सी. तिवारी, निदेशक जमुनीपुर आर. सी.मिश्रा, निर्णायक समिति के प्रो. विनोद पांडेय, डॉ. किरन सिंह, डॉ रश्मि मौर्य, डॉ रुद्र प्रकाश ओझा, डॉ वीरेंद्र मनि त्रिपाठी सहित सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक वृंद्र, शोध छात्र सहित सैकड़ों उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ शक्ति नाथ त्रिपाठी ने किया, समन्वयन डॉ प्रदीप उपाध्याय व डॉ आदि नाथ ने किया। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के सभी शिक्षक, कर्मचारी ने बहुत ही सराहनीय योगदान उपस्थिति द्वारा दिया।
Hi, I do think this is a great web site. I stumbledupon it
😉 I will revisit yet again since I book marked it.
Money and freedom is the greatest way to change, may you
be rich and continue to guide others.