मंगलवार, मार्च 24, 2026
Latest:
Breaking NewsIndiaLatestNews

मोदी जी के भाषण पर होगी दुनिया की निगाहें!

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करेेंगे!

मोदी क्या भाषण देगें? इसे लेकर लोगों में भारी दिलचस्पी देखी जा रही है!

लोगों की यह राय है कि मोदी को साफ-साफ कहना चाहिए कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच जो युद्ध विराम हुआ। वह भारत की वजह से हुआ। ट्रंप का इसमें कोई योगदान नहीं है।

यही नहीं, उनको यह भी कहना चाहिए कि भारत विश्व की बहुत बड़ी शक्ति है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को भारत ही रुकवा सकता है।

कई देशों के बीच भारत ने शांति स्थापित कराई है। इसलिए शांति का नोबेल पुरस्कार भारत को मिलना चाहिए। इस बात को मोदी को प्रभावशाली ढंग से व्यक्त करें तो उसकी पुरी दुनिया में चर्चा होगी।

ट्रंप के द्वारा फैलाए जा रहे झूठ का पर्दाफाश जरूर होना चाहिए।

कई मायनों में देखा जाए तो मोदी का भाषण बहुत धमाकेदार हो सकता है।

इसके लिए वे पाकिस्तान को कड़ी धमकी सकते हैं।

पाकिस्तान को दी गई धमकी से उनका भाषण धमाकेदार हो जाएगा।

मोदी कल यह साफ-साफ बता देंगे कि किसानों के हितों की कीमत पर कोई समझौता नहीं हो सकता। देश की जनता के हित उनके लिए सर्वोपरि है। देश की जनता के हितों के लिए उन्हें जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी। वे उससे पीछे नहीं हटेंगे। मोदी को यह बात बार-बार कहना चाहिए। इससे जनता बहुत प्रभावित होगी। किसानों, मजदूरों, जनता, छात्रों का जितना बार-बार जिक्र करेंगे। उतना अधिक उनके लोग मुरीद हो जाएंगे।

दुगनी आय, करोडों रोजगार, काला धन, 15 लाख, अच्छे दिन, डॉलर से ऊपर रुपया, 100 दिन में महंगाई कम आदि शब्द मोदी के शब्दकोष से इस समय गायब हो चुके हैं। उसकी जगह अब नए शब्द आ रहे हैं, जैसे कि तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था, स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, अमृतकाल, नई-नई ट्रेन, लसोडा, लहसुन, सब्जी, किसान आदि सब के बारे में वे लोगों को विस्तार से बताएंगे। पिछली बार की तरह वे कई नये मंत्र भी बता सकते हैं। यह बात अलग की है कि पिछले मंत्र लोगों को याद नहीं हैं और यह जो इस बार मंत्र देंगे। वह भी किसी को याद नहीं रहेगा। लेकिन मंत्र जरूर दे सकते हैं।

जहां तक अमेरिका और उसके टैरिफ की बात है। उसके बारे में उन्हें कुछ बोलना चाहिए।

ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा के बिना उनका भाषण अधूरा माना जाएगा। वे अपने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करेेंगे। सेना के साहस और पराक्रम की सराहना करेेंगे। देशवासियों को देशभक्ति के प्रति प्रेरित करेेंगे।

लेकिन युद्ध विराम के लिए ट्रंप के द्वारा कही गई बात का क्या होगा?

युद्ध विराम ट्रंप की वजह से हुआ? इसका पुरजोर खंडन उन्हें करना चाहिए।

यदि मोदी साफ-साफ कहते हैं कि ट्रंप या किसी तीसरे देश की मध्यस्थता की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम नहीं हुआ! तो इससे उनकी साख बढ़ेगी।

उन्हें पाकिस्तान को फिर से साफ-साफ चेतावनी देना चाहिए कि भारत अपने सम्मान से समझौता नहीं कर सकता। भारत अपने पैरों पर खड़ा है। अमेरिका की दया और उसके सहारे भारत वासियों का जीवन नहीं चलता। भारत एक निर्भर देश है। किसी भी देश की धमकियों के सामने भारत नहीं झुकेगा। अमेरिका के 50 परसेंट टैरिफ का भारत जमकर मुकाबला करेगा। मोदी को इस तरह से अपने भाषण में अमेरिका को ललकारना चाहिए। ताकि ट्रंप के द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ का मुंह तोड़ जवाब दिया जा सके। वे अमेरिका को जितना ही अधिक चुनौती देंगे। देशवासियों का हौसला और उतना अधिक बढ़ेगा। मोदी कल क्या भाषण देंगे? इस पर पूरे देश की नजर होगी। देश की ही नहीं पूरे विश्व की निगाहें भी होगी कि मोदी क्या कह रहे हैं? उनके भाषण पर अमेरिका से लेकर पाकिस्तान तक प्रतिक्रिया व्यक्त होगी। इसलिए 15 अगस्त 2025 को मोदी जी का भाषण बहुत ही महत्वपूर्ण भाषण होगा।

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार हैं)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *