Breaking NewsIndiaLatestNews

श्रमिक बस्ती में मानस शिखर सम्मेलन का आयोजन!

संयम भारत संवाददाता

व्यूरो,नैनी, प्रयागराज। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी श्री रामचरितमानस पर प्रवचन का आयोजन श्रमिक बस्ती,
नैनी स्थित मानस पार्क में दिनांक 30 अक्टूबर दिन गुरुवार से 3 नवंबर दिन सोमवार 2025 तक किया गया है।
इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त विद्वान शामिल होंगे। व्यवस्थापक मंडल मानस शिखर सम्मेलन समिति के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि व्याख्यादातागण में पंडित अखिलेश मणि शाणिल्य- देवरिया, पंडित हेमंत तिवारी- चौरी चौरा, गोरखपुर, भक्तिमति राधा शर्मा- ग्वालियर, पंडित विनोद कुमार मालवीय- प्रयागराज, पंडित अंजनी शरण सवर्णी- प्रयागराज होंगे। कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से प्रारंभ होकर रात्रि 10:00 बजे तक चलेगा। मानस पार्क, श्रमिक बस्ती नैनी में हो रहे इस राम कथा आयोजन को लेकर समिति के द्वारा पूरी तैयारी की गई है। विशाल पंडाल लगाया गया है। समिति के कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जी जान से जुटे हुए हैं।
उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, नंदकिशोर मिश्रा कन्हैया मिश्रा, गवर्नर सिंह, गुड्डू राय, राय चौहान, सुमित मिश्रा, सत्यम मिश्रा, राजकुमार, रविंद्र गुप्ता, अर्पित शुक्ला, संतोष कुमार आदि के सराहनीय सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन संभव हो रहा है। पिछले 57 वर्षों से मानस शिखर सम्मेलन का आयोजन होता चला आया है। 58 वे वर्ष भी इस कार्यक्रम में पूरी सज धज के साथ श्री राम कथा होगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *