शनिवार, मार्च 21, 2026
Latest:
Breaking NewsIndiaLatestNewsPrayagraj news

माघ मेला 2026 : सेक्टर-7 अरैल ए घाट में स्वच्छता का उच्चतम मानक स्थापित!!

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव की निगरानी में पूरे क्षेत्र में सफाई के नए मानक स्थापित।

विशेष संवाददाता प्रयागराज, संयम भारत, माघ मेला 2026 में सेक्टर-7 अरैल ए घाट स्वच्छता और व्यवस्था के मामले में एक उदाहरण बनकर उभरा है। पूरे सेक्टर में साफ-सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार यादव ने स्वयं हर व्यवस्था की निगरानी की।अपनी टीम के साथ लगातार क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिल सके, उनके निर्देशन में पूरे सेक्टर में 24 घंटे निरंतर साफ-सफाई अभियान चलाया गया।शौचालयों की नियमित धुलाई, कूड़ा निस्तारण, रास्तों की सफाई, नालियों का रख-रखाव और गंगा घाट पर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए सफाई कर्मियों को विशेष रूप से तैनात किया गया।श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बावजूद सेक्टर को पूरी तरह स्वच्छ रखा गया, जिसके लिए आम लोगों ने भी संतोष व्यक्त किया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव की तत्परता और सक्रियता के कारण सेक्टर-7 अरैल ए घाट को माघ मेले के सबसे स्वच्छ, सुरक्षित और अनुशासित सेक्टरों में गिना जा रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *