अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित हुई विभुतियां
संयम भारत,दिनांक 20.9.2025 को पंजाब कला भवन चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हिंदी के विद्वान एवं हिंदी के लिए कार्य कर रहे संपूर्ण विश्व से 11 लोगों को अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया । जिसमें प्रयागराज की पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त तथा समाजसेवी डॉ शिखा दरबारी को हिंदी भाषी क्षेत्रों में सामाजिक कार्य एवं पुस्तक प्रणयन हेतु साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी को अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान “वसुधा – साहित्य- शिरोमणि- सम्मान” से सम्मानित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका कवितावली के प्रधान संपादक यूनाइटेड किंगडम के सुरेश पुष्पकर को विदेशों में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए तथा गायिका एवं अभिनेत्री खुशबू कोछड ग्रेवाल को हिंदी फिल्मी गाने एवं हिंदी फिल्मों में अभिनय के लिए स्वर साहित्य श्री तथा असम की गायिका मोनीषा बोरडोलोई को संगीत सुधाकर अंतर्राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए विद्वानों को सम्मान स्वरूप प्रशस्तिपत्र, मोमेंटो, साहित्य ,अंगवस्त्र तथा धनराशि प्रदान किए गए । इस अवसर पर संपूर्ण विश्व के सैकड़ो विद्वान एवं हिंदी प्रेमी उपस्थित थे।