News

कमला राइजिंग सम्मान प्रतिभाओं को उभारने का उत्कृष्ट प्रयासः हर्ष मल्होत्रा केन्द्रीय कार्पोरेट व राजमार्ग राज्यमंत्री

गोवानी परिवार शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं के लिये समर्पित हैः सावित्री ठाकुर, केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास

समाज में महिलाओं व युवाओं के अच्छे प्रदर्शन को सबके बीच लाना जरूरी है: मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह

समाज में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाली निदर्शना गोवानी जैसे लोगों से प्रेरणा लेना चाहिएः डॉ. राकेश मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 47 युवाओं और महिलाओं को सम्मानित:निदर्शना गोवानी

विभिन्न क्षेत्रों में किये गये उल्लेखनीय कार्यों का सम्मान होना जरूरीः पूज्य स्वामी चिदानंद जी(परमार्थ आश्रम, ऋषिकेश)

संयम भारत संवाददाता

व्यूरो,नई दिल्ली ।प्रधानमंत्री संग्रहालय तीन मूर्ति में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुये निदर्शना गोवानी ट्रस्टी कमला अंकीबाई घमंडीराम ट्रस्ट मुंबई ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के दर्शन कि “युवा ही देश का भविष्य हैं”से प्रेरित होकर हमारा संगठन निरंतर ऐसे लोगों को प्रेरित और सम्मानित करता है
जो चुनौतियों से ऊपर उठकर, रूढ़ियों को तोड़कर
समाज में स्थायी छाप छोड़ते हैं।कमला राइजिंग स्टार अवॉर्ड के माध्यम से उन व्यक्तियों को पहचानते हैं और सम्मानित करते हैं जिन्होंने अवरोधों को पार कर आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्ग प्रशस्त किया है।

गोवानी परिवार शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं के लिये समर्पित हैः सावित्री ठाकुर, केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास
इस अवसर पर भारत सरकार की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने महिलाओं की समस्याओं को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने 75 वें जन्मदिन पर देश की मातृशक्ति के लिये समर्पित सुरक्षित मातृत्व अभियान की प्रशंसा की। अपने संबोधन में गोवानी परिवार द्वारा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ट्रस्ट की सराहना की।
कमला राइजिंग सम्मान प्रतिभाओं को उभारने का उत्कृष्ट प्रयासः हर्ष मल्होत्रा केन्द्रीय कार्पोरेट व राजमार्ग राज्यमंत्री
केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्वी दिल्ली से लोकप्रिय सांसद हर्ष मल्होत्रा ने रमेश गोवानी के संबंध में कहा कि इन्होंने सेवा को जो भाव परिवार में विकसित किया है वह प्रेरणादायक है। सभी पुरस्कार प्राप्त लोगों को शुभकामनाएँ दीं और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए सहयोग चाहा।
समाज में महिलाओं व युवाओं के अच्छे प्रदर्शन को सबके बीच लाना जरूरी है: स्वतन्त्र देव सिंह कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने समाज में अच्छा काम करने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह व तुलसी का पौधा प्रदान किया ।उन्होंने कहा कि आज देश में अच्छे काम करने वालों की बहुत बड़ी संख्या है । कमला राइजिंग अवार्ड से यह सम्मानित लोग भारत को विकसित भारत बनायेंगे।
समाज में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने वाली निदर्शना गोवानी जैसे लोगों से प्रेरणा लेना चाहिएः डॉ. राकेश मिश्र राष्ट्रीय अध्यक्ष इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन*
डॉ. राकेश मिश्र ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि आज 47 लोगों का सम्मान देश की बहुआयामी प्रतिभाओं का सम्मान है।निदर्शना गोवानी, ट्रस्टी, कमला अंकीबाई घमंडीराम गोवानी ट्रस्ट(मुंबई) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे देश की प्रतिभाओं को चिह्नित कर सम्मानित करना बडा ही महत्वपूर्ण काम है। इसमे सहयोग और समर्थन के लिए उनके पति रमेशभाई गोवानी को विशेष धन्यवाद देना चाहिये कि वह अपने व्यवसाय में व्यस्त रहने पर भी पत्नी के अच्छे काम में सहयोग करते हैं। उनसे हम सब युवाओं को सीख लेना चाहिये ।
विभिन्न क्षेत्रों में किये गये उल्लेखनीय कार्यों का सम्मान होना जरूरीः पूज्य स्वामी चिदानंद (परमार्थ आश्रम, ऋषिकेश)स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज का सभी को आशीर्वचन प्राप्त हुआ ।

कमला राइजिंग स्टार्स (पुरस्कार विजेता व्यक्तित्व)
1. विनय शाह – ओपन वॉटर मैराथन तैराक।
2. ममता शुक्ला – अधिवक्ता एवं POSH प्रशिक्षक।
3. आकाश चौरसिया – मल्टीलेयर कृषि तकनीक के प्रवर्तक।
4. साहिल सिंह – प्रोफेशनल मॉडल।
5. स्नेहा बगरेचा – IndieGood की संस्थापक।
6. अनुराग मिश्रा – वरिष्ठ पत्रकार।
7. बलप्पा सिद्धप्पा तेरेडल – सामाजिक सुधारक।
8. चेतन राउत – मोज़ाइक कलाकार।
9. नम्रता कोली – पत्रकार और लेखिका।
10. We Are One – व्हीलचेयर डांस ग्रुप।
11. मयूरा बालासुब्रमणियन – Craftizen की संस्थापक।
12. नंदन भट्ट – EcoKaari के संस्थापक।
13. गौरव आर्य – टैक्स कोच।
14. क्षितिज बेहल – Echoes Café के संस्थापक।
15. वरुण दुआ – Cyber Ninjaa के संस्थापक।
16. सृष्टि गुप्ता – Sarmaya की संस्थापक।
17. प्रज्ज्वल मिश्रा – RIPL निदेशक।
18. रवि भदौरिया – माँ सीता रसोई के संस्थापक।
19. सौरभ – आवारा पशु बचाव कार्यकर्ता।
20. सिमरन सूरी – Kanegi संस्थापक।
21. विजेंद्र शेखावत – Elephantpoopaper संस्थापक।
22. अक्षय रिडलन – टेक्नोलॉजी नवप्रवर्तक।
23. YODA – पशु कल्याण संगठन।
24. स्वाति पांडेय – मनोवैज्ञानिक।
25. अवंतिका टोकस मिधा – वकील एवं उद्यमी।
26. काजल कुमारी – कवयित्री व लेखिका।
27. विनोद कर्तव्य – सामाजिक कार्यकर्ता।
28. डॉ. पियूष जुनेजा – आयुर्वेदाचार्य।
29. स्मृति रस्तोगी – राजनीतिक संपादक।
30. सोनाली आनंद (Kiddy Widdy Junction) – समाजसेवी।
31. रवि आहूजा – DYT Productions के सह-संस्थापक।
32. डॉ. शमिका नाडकर्णी – स्वास्थ्य सेविका और शिक्षाविद।
33. अतिक जैन – सह-निदेशक, वनस्थली पब्लिक स्कूल।
34. ग्रीनसोल (श्रीयांस और रमेश) – टिकाऊ फैशन प्रवर्तक।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *