शनिवार, मार्च 21, 2026
Latest:
Breaking NewsIndiaLatestNewsPrayagraj news

जवाहर लाल नेहरू (चाचा नेहरू) के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आयोजित हुआ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर

संयम भारत संवाददाता प्रयागराज,दिनांक 14.11. 2025 को पंडित जवाहर लाल नेहरू (चाचा नेहरू) के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज सत्य प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार राजकीय संप्रेषण गृह में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन कर पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा का माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। चाचा नेहरू के जन्म दिवस के उपलक्ष में महिला शरणालय,राजकीय संरक्षण गृह बालिका,राजकीय संप्रेषण गए शिशु के बालक बालिकाओं व बच्चों द्वारा कविता ,नाटक प्रस्तुति व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज दिनेश कुमार गौतम द्वारा कार्यक्रम उपस्थित सभी बच्चों, बालक /बालिकाओं को चाचा नेहरू की उपलब्धियां को बताते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित किया गया।बाल दिवस के अवसर पर दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय बल ग्रह शिशु में आवासित बच्चों के साथ केक काटकर चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया तथा समस्त बच्चों को चॉकलेट ,चिप्स ,समोसा व अन्य खाद्य पदार्थ वितरित करते हुए यह बताया गया कि चाचा नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे तथा उन्हें हमेशा आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते थे।इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रयागराज समस्त संप्रेषण गृह के अधीक्षका परा विधिक स्वयंसेवक व अध्यापक अध्यापिकाएं इत्यादि उपस्थित थे यह जानकारी श्री दिनेश कुमार गौतम सचिव जिला विधिक सेवा पाठ कर प्रयाग द्वारा प्रदान की गई

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *