रविवार, मार्च 22, 2026
Latest:
Breaking NewsIndiaNewsPrayagraj news

आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन का हुआ आगाज।

प्रयागराज, संयम भारत, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन का प्रारंभ प्रार्थना, योग, प्राणायाम तथा लक्ष्यगीत के साथ हुआ। कार्यक्रम अधिकारियों डॉ० रंजना त्रिपाठी, डॉ० मुदिता तिवारी, डॉ० अर्चना सिंह, डॉ० अनुपमा सिंह, डॉ० भारती देवी के निर्देशन में पांचो यूनिट 23, 24, 25, 63 और 72 की स्वयंसेविकाओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। तत्पश्चात् सभी स्वयंसेविकाएं मलिन बस्ती गई, जहां उन्होंने मतदान हेतु लोगों को जागरूक किया। स्वयंसेविकाओं ने मलिन बस्ती में वस्त्र वितरण किया, साथ ही उन्होने गऊघाट की सफाई की व कचड़े का निस्तारण किया। विकसित भारत में महिलाओं के स्वास्थ्य विषय पर स्वयंसेविकाओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय में क्यारियों और गमलों का रंग-रोगन किया। किरण मिश्रा के निर्देशन में स्वयं सेविकाओं ने आर्ट एवं क्राफ्ट का प्रशिक्षण लिया।

शिविर के द्वितीय सत्र में अध्यक्ष, शासी निकाय श्री पंकज जायसवाल ने स्वंयसेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि उन सभी को प्राथमिक उपचार की जानकारी रखना आवश्यक है। प्राचार्या प्रो० अर्चना पाठक ने प्राथमिक चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में डॉ० संजय बरनवाल (नोडल अधिकारी, आपदा सेवा, सीएमओ, प्रयागराज) ने स्वयंसेविकाओं को प्राथमिक उपचार के विषय में बताते हुए कहा कि ‘डॉक्टर ए.बी.सी. इज कम्प्लीट फर्स्ट एड’ साथ ही उन्होने सी.पी.आर. (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) को व्यवहारिक रूप से अवगत कराया। इसके अतिरिक्त एम्बुलेन्स की अनुपस्थिति में स्ट्रेचर तैयार करना और हॉस्पिटल ले जाना आदि के बारे में वृहद जानकारी स्वंयसेविकाओं को प्रदान की।

कार्यकम का संचालन डॉ० रंजना त्रिपाठी, धन्यवाद डॉ० अर्चना सिंह, संयोजन डॉ० मुदिता तिवारी, डॉ० अनुपमा सिंह, डॉ० भारती देवी ने किया। शिविर कार्यक्रम मे उपप्राचार्या डॉ० इभा सिरोठिया, सलाहकार डॉ० ममता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *