IndiaLatestPoliticsPrayagraj news

वरिष्ठ अधिवक्ता और सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विमलेश कुमार शुक्ला का निधन।

प्रयागराज, संयम भारत, वरिष्ठ अधिवक्ता और सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विमलेश कुमार शुक्ला का शनिवार निधन हो गया। वे 69 वर्ष के थे। उन्होंने नई दिल्ली में अंतिम सांस ली। उनका जन्म 3 जून 1955 को हुआ था। न्यायमूर्ति शुक्ला ने 1977 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और 1980 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलबी की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 1981 में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकन कराया। इसके बाद उन्होंने उच्च न्यायालय में सिविल और संवैधानिक कानून में विशेषज्ञता हासिल करते हुए अपना कानूनी करियर शुरू किया। 21 दिसंबर 2002 को उन्हें उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया। वे 02/06/2017 को सेवानिवृत्त हुए। न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ के सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नत होने के बाद उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। उनकी अंतिम यात्रा दिनांक 30.06.2024 को प्रातः 08:30 बजे सी-05, अंसल प्रियदर्शनी अपार्टमेंट, सरोजिनी नायडू मार्ग, प्रयागराज से रसूलाबाद घाट, प्रयागराज के लिए प्रारम्भ होगी। यह जानकारी महामहिम के पुत्र प्रशांत शुक्ला जी द्वारा दी गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *