रविवार, मार्च 22, 2026
Latest:
Breaking NewsIndiaNewsPrayagraj news

भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित राम निरंजन उपाध्याय की मनाई गई पुण्यतिथि

प्रयागराज।भारतीय जनता पार्टी के पुराने संस्थापक दिग्गज नेता पंडित राम निरंजन उपाध्याय की आठवीं पुण्य तिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता एडवोकेट नीरज त्रिपाठी ने कहा कि उपाध्याय भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में थे। उनके योगदान की वजह से आज भारतीय जनता पार्टी देश की शीर्ष पार्टी है।

राम निरंजन उपाध्याय के कार्यों का वर्णन करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उपाध्याय आम जनता के हितों के लिए हमेशा संघर्षरत रहते थे। भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने में उनका बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष जमुना पर राजेश शुक्ला ने कहा कि पंडित राम निरंजन उपाध्याय के बताएं आदर्शों पर लोगों को चलना चाहिए। तभी भारतीय जनता पार्टी देश की लगातार बड़ी पार्टी बनी रहेगी।

वरिष्ठ नेता स्व पंडित राम निरंजन उपाध्याय की आठवीं पुण्यतिथि मेजारोड के पटेल नगर गेस्ट हाउस में मनाई गई। कार्यक्रम की आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेत्री बीना मिश्रा रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीरज त्रिपाठी एवं राजेश शुक्ल (जिलाध्यक्ष यमुनापार) रहे।

कार्यक्रम में इंजीनियर नित्यानंद उपाध्याय जिलाध्यक्ष( विश्व हिन्दू परिषद)भाजपा नेता सुशील मिश्रा,विनीत शुक्ल,राजू शुक्ल सचिन उपाध्याय (मास्टर साहब ) दीना नाथ मिश्रा, रजनीश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष मांडा लीलावती गुप्ता, डिघिया मंडल अध्यक्ष सुब्बा लाल आदि ने विचार व्यक्त किया।

संचालन अनिल शुक्ला ने किया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *