NewsBhadohi NewsBreaking NewsIndiaLatest

वरिष्ठ पत्रकार की लेखनी एवं अधिवक्ता के पैरवी से भू-माफियों में मची खलबली!

भू-माफिया दे रहा है वरिष्ठ पत्रकार को जान से मारने की धमकी!

भू-माफिया के खिलाफ समाचार लिखने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं कोर्ट में पैरवी करने वाले अधिवक्ता की जान खतरा!

राज्य सूचना आयोग के माध्यम से भू-माफिया के काले कारनामे के खुलासे होने से भू-माफिया, पत्रकार एवं अधिवक्ता पर हमाला कराने की दे रहा है धमकियां!

भू माफिया के काले कारनामों का हुआ पर्दाफाश!

चकबंदी कार्यालय की जानकारी से भ्रष्टाचार के खेल का खुलासा।

फरेबी भू-माफिया कमला शंकर मिश्रा का कारनामा आया सबके सामने!

माफिया सरगना के साथ मिलकर गिरोह चला रहा है भू-माफिया कमला शंकर मिश्रा!

राज्य सूचना आयोग के हस्तक्षेप से मामले का पर्दाफाश!15 साल से गायब फाइल आई सामने!

तहसील ज्ञानपुर का खेल आया सामने, हाईकोर्ट व शासनादेश एवं राजस्व परिषद से बड़ा बताया गया सहायक चकबंदी अधिकारी, भू-माफिया एवं राजस्व विभाग की गहरी साज़िश..?

हाई कोर्ट, उत्तर प्रदेश शासनादेश, राजस्व परिषद ने ग्राम सभा की जमीन किसी प्राइवेट व्यक्ति को देने से मना किया है, तो कैसे सहायक चकबंदी अधिकारी ने भू-माफिया को आरक्षित किया,भू-माफिया कमला शंकर एवं राजस्व विभाग का खेल आया सामने…..?

एक रिपोर्ट में भू-माफिया को दिखाया गया संत, दुसरे रिपोर्ट में सहायक चकबंदी अधिकारी के द्वारा आरक्षित बताया गया,भू-माफिया का कारनामा आ गया सबके सामने!उच्च न्यायालय इलाहाबाद, शासनादेश,राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश ने सरकारी जमीन किसी प्राइवेट को देने को अबैध घोषित किया गया है, अब स्पष्ट हो गया कि भू-माफिया बन गया सबसे बड़ा गुरु घंटाल.?

भू-माफिया कमला शंकर मिश्रा ने कागजात में हेरा फेरी कर एवं जाति बदलकर एस,सी की हड़प ली जमीन, चेहरा हुआ बेनकाबपत्रकारों एवं अधिवक्ताओं में रोश!

संयम भारत संवाददाता कार्यालय. सं. प्रयागराज, सीतापुर, लखनऊ आदि जगहों पर पत्रकार हत्याकांड के बाद भदोही में भी पत्रकार एवं अधिवक्ता के ऊपर जानलेवा हमले का खतरा मडरा रहा है। भदोही जनपद का चर्चित भू माफिया कमला शंकर मिश्रा जो कि अपराधी माफिया सरगना के लिए काम करता है। उसके खिलाफ लगातार समाचार प्रकाशित होने एवं राजस्व कोर्ट में पैरवी होने के कारण वरिष्ठ पत्रकार आचार्य श्रीकांत शास्त्री एवं उनके अधिवक्ता के ऊपर ज्यादा खतरा है। सूत्रों का कहना है कि वह भू-माफिया कमला शंकर मिश्रा अपने गुंडो के द्वारा शास्त्री के ऊपर कभी भी जानलेवा हमला करवा सकता है। क्योंकि वे लगातार उसके विरुद्ध समाचार प्रकाशित हो रहा हैं। भू-माफिया कमला शंकर मिश्रा अपने विरुद्ध छप रही खबरों के कारण बौखलाया हुआ है। प्रशासन ने अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की तो प्रयागराज, सीतापुर लखनऊ आदि की तरह भदोही जनपद में भी इस तरह की दूसरी वारदात हो सकती है। सम्मानित लोगों ने मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के आला अधिकारियों को पत्र भेजकर पत्रकार शास्त्री की सुरक्षा की मांग की है। भदोही जनपद ज्ञानपुर तहसील के चर्चित भू माफिया कमला शंकर मिश्रा के काले कारनामों का अब भंडाफोड़ होने लगा है। चकबंदी कार्यालय द्वारा प्राप्त कागजातों से पता चलता है कि इसने ज्ञानपुर तहसील के सरकारी रिकॉर्ड में बड़े पैमाने पर हेरा फेरी करते हुए किसानों का नाम इधर से उधर कर कर कई बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। अब उन सभी कागजातों की जांच होने लगी है। तो इस माफिया सरगना के गिरोह में खलबली मच गई है और सभी इधर-उधर दौड़ भाग कर मामले को दबाने में लग गए हैं। लोगों ने जिला प्रशासन और अन्य संबंधित अधिकारियों से मांग किया है कि माफिया सरगना के साथ मिलकर आपराधिक गिरोह चलाने वाले भू-माफिया कमला शंकर मिश्रा और इसके गिरोह के लोगों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की जाए। शातिर माफिया गिरोह के सक्रिय सदस्य भू-माफिया कमला शंकर मिश्रा के काले कारनामों का भंडाफोड़ होने लगा है। इसके जुल्मों सितम के सताए हुए लोग अब सामने आ रहे हैं। राज्य सूचना आयोग के हस्तक्षेप से स्थितियां बहुत ही पेचीदा होती जा रही है। 15 साल से जिस फाइल को इसने गायब करवा रखा था। वह फाइल अब सामने आ गई है। 15 साल से गायब फाइल के सामने आने के कारण भू-माफिया कमला शंकर मिश्रा ने जो जो काले कारनामे किए थे। सरकारी रिकॉर्ड में जो हेरा फेरी की थी। वह सारा सच अब सामने आएगा !ज्ञानपुर तहसील में भू माफिया कमला शंकर मिश्रा का हेराफेरी वाला खेल आ गया सबके सामने।इस भू-माफिया ने किसानों की एवं ग्राम सभा की जमीनों पर अवैध कब्जा कर लिया है। उच्च न्यायालय राजस्व परिषद के आदेशों के विपरीत यह धड़ाधड़ लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जा करता चला जा रहा है। इसकी हेराफेरी का आलम यह है कि ज्ञानपुर तहसील में इसकी मर्जी के बिना पत्ता नहीं हिलता। यहां के अधिकारियों को इसने अपने जाल में फंसा रखा है। रिश्वतखोरी के बल पर यह क्षेत्र में आतंक फैलाए हुए है। इसके आतंक और गुंडागर्दी की वजह से ज्ञानपुर तहसील के भोले भाले लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। यहां तक की दिवंगत दिव्यांग दलित मल्लू की जाति बदलकर इसने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। सारे साक्ष्य और प्रमाण दिए जाने के बावजूद तहसील प्रशासन ज्ञानपुर द्वारा इसके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय संरक्षण दिए जाने के कारण लोगों में भारी रोष व्याप्त है। तहसील में भू माफिया कमला शंकर मिश्रा का हेराफेरी एवं घिनौना खेल चरम सीमा पर है। इसने दिव्यांग दलित मल्लू पुत्र स्वर्गीय शीतला पुत्र स्वर्गीय गंगा एवं मनबोध पुत्र स्वर्गीय माता बदल जो की जाति के चमार हैं। उनकी उप जाति पासी बताकर कागजात में हेरा फेरी करके भू-माफिया कमला शंकर मिश्रा ने गरीबों की जमीन हड़प ली है। जिससे लोगों में भारी रोष व्याप्त है। जब हाई कोर्ट,राजस्व परिषद, एवं उत्तर प्रदेश शासन ने ग्राम सभा की जमीन कीसी प्राइवेट व्यक्ति के विद्यालयों को देने से मना किया है तो सहायक चकबंदी अधिकारी कैसे भू-माफिया के नाम उसके परिवार नाम उसके विद्यालय के नाम आरक्षित कर दिया है, भू-माफिया का खेल आ गया सामने।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भदोही को भेजे गए प्रार्थना पत्र में दिव्यांग दलित मल्लू पुत्र स्वर्गीय शीतला चमार निवासी इटहरा ग्राम थाना कोइरौना तहसील ज्ञानपुर जिला भदोही को प्रार्थना पत्र भेज कर विपक्षीगण कमला शंकर मिश्रा, राधेश्याम मिश्रा आदि के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि दिव्यांग दलित मल्लू चमार पुत्र स्वर्गीय शीतला थे। उनके पूर्वज को जाति का पासी दिखाकर भू माफिया कमला शंकर मिश्रा ने उनकी जमीन हड़प ली है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि चमार हो या पासी अनुसूचित जाति के व्यक्ति है। उनके द्वारा दान पत्र कानूनन नहीं दिया जा सकता है। जबकि गांव सभा में खुली बैठक तत्कालीन ग्राम प्रधान द्वारा किया गया। दिनांक 31.7.2011 को जानकारी में आया जिसमें पूरे ग्राम सभा के लोगों के सामने प्रस्ताव पारित हुआ कि स्व. मनबोध पुत्र स्वर्गीय माता बदल चमार के अलावा ग्रामसभा में कोई अन्य व्यक्ति नहीं है। यदि विपक्षी द्वारा कहा गया कि स्वर्गीय मनबोध पुत्र स्वर्गीय माता बदल पासी नाम के व्यक्ति था। तो उनके द्वारा कुटुंब रजिस्टर एवं परिवार रजिस्टर अथवा कुर्सी नामा वंशावली जांच कर देखा जाए। भू-माफिया के द्वारा ग्राम सभा की बीसों बीघा जमीन व अन्य लोगों की जमीन में हेरा फेरी करके जमीन पर कब्जा किया है। जिसके संबंध में तत्कालीन ग्राम सभा द्वारा उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर में मुकदमा दाखिल किया है। विपक्षीगढ़ के सहयोगी द्वारा जो झूठा साक्ष्य दिया जा रहा है। उसके खिलाफ करवाई किया जाए और प्रार्थी मल्लू के परिवार एवं उसके सहयोगियों की जानमाल की रक्षा करते हुए न्याय दिलाया जाए। जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि उपरोक्त के आधार पर विपक्षियों द्वारा मल्लू पुत्र स्वर्गीय माता बदल चमार जगह पर मनबोध पासी पुत्र माता बदल कर जमीन हड़प लिया गया है। श्रीमान जी द्वारा मनबोध पासी पुत्र स्वर्गीय माता बदल पासी के वारिसान का कुटुंब रजिस्टर व परिवार रजिस्टर अथवा कुर्सी नामा वंशावली मगा कर जांच कर दोषियों के खिलाफ भू-माफिया कमला शंकर पुत्र शिवकरण मिश्रा के सहयोगियों द्वारा कूटरचित कागजातों को तैयार करने के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। पहले की रिपोर्ट में भू-माफिया को कैसे बनाया गया संत, वर्तमान कि रिपोर्ट में सहायक चकबंदी अधिकारी को मोहरा बनाया जा रहा है, भू-माफिया का कारनामा आया सबके सामनेमुख्यमंत्री, मुख्य सचिव,डीजीपी,जिलाधिकारी,एसपी आदि को दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पीड़ित लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *