News

मंडलायुक्त एवं पुलिस आयुक्त ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस द्वारा निकाली गई बाइक रैली को झंडी दिखाकर किया रवाना, रैली के माध्यम से महिला सुरक्षा व जागरूकता का दिया संदेश!!

संयम भारत संवाददाता प्रयागराज।मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने रविवार को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित ‘‘मिशन शक्ति -5.0’’ (22 सितंबर से 24 दिसंबर 2025) के अंतर्गत पुलिस लाइन से महिला पुलिस आरक्षी द्वारा निकाली गई बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। मंडलायुक्त ने कहा कि बाइक रैली के माध्यम से कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा। जनपद में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दिए जाने हेतु विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूह व अन्य के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।रैली के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने आमजन को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दी और शासन की विभिन्न योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों को साझा किया। महिला सुरक्षा और जागरूकता का संदेश आमजन तक पहुँचाने वाली इस रैली ने महिलाओं में आत्मविश्वास और निर्भीकता की भावना को और प्रबल किया।नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को समर्पित ‘‘मिशन शक्ति -5.0’’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा शनिवार को प्रदेश के सभी 1647 थानों पर नव स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों का बटन दबा कर उद्घाटन तथा मिशन शक्ति केंद्रों से संबंधित एसओपी पुस्तिकाओं का विमोचन किया था। प्रदेश में ‘‘मिशन शक्ति- 5.0’’ के अंतर्गत शक्ति के पंच प्रवाह-सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, स्वास्थ्य तथा सशक्तिकरण पर कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *