जिला अधिवक्ता संघ चुनाव परिणाम घोषित, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा अध्यक्ष एवं दिनेश चंद्र पाण्डेय मंत्री निर्वाचित।
विधि संवाददाता
प्रयागराज, संयम भारत, जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद मिश्र अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। दिनेश चंद्र पांडेय मंत्री चुने गए हैं। इसी तरह पंकज सिंह संयुक्त मंत्री पद पर विजयी घोषित किए गए हैं। साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर अवधेश यादव निर्वाचित हुए हैं। मतों की गणना हो गयी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना चली। जिला अधिवक्ता संघ के आठ पदों और कार्यकारिणी के 10 सदस्यों के लिए बुधवार को हुए मतदान में 5972 में 4378 अधिवक्ताओं (73.29 फीसदी) ने वोट डाले। मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे शुरू हुई।

चुनाव हाईकोर्ट इलाहाबाद द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों की निगरानी में हुआ, सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए थे, साथ ही पूरे चुनाव की वीडियोग्राफी भी कराई गयी थी, चुनाव में मतदान के लिए बार काउंसिल द्वारा पहचान पत्र लाना अनिवार्य किया गया था।

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र देव पांडेय और चुनाव अधिकारी राधा रमण मिश्रा के अनुसार जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव सुबह साढ़े नौ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक हुआ था, चुनाव में मतदान स्थल पर प्रवेश के लिए तीन गेट बनाए गए थे, जिसमें से एक गेट से महिला अधिवक्ता और साठ वर्ष से अधिक उम्र वाले अधिवक्ता मतदान के लिए प्रवेश किए।

जिला अधिवक्ता संघ चुनाव परिणाम घोषित, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा अध्यक्ष निर्वाचित, दिनेश चंद्र पाण्डेय बने मंत्री बने, इसी तरह "पंकज सिंह" संयुक्त मंत्री पद पर विजयी घोषित किए गए हैं। साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर "अवधेश यादव" निर्वाचित हुए हैं। #Prayagrajnews #Prayagraj #advocate pic.twitter.com/VTgmSgElje
— Sanyam Bharat Daily Newspaper (@sanyam_bharat) November 30, 2023