Breaking NewsIndiaLatestNews

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की धुरंधर वापसी!

विनय मिश्र प्रयागराज। महाराष्ट्र की राजनीति में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जो धुरंधर वापसी की है। उसे लेकर अब यह राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके बारे में पूर्व में ज्योतिषियों के द्वारा की गई भविष्यवाणी सच साबित हो सकती है कि “महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी भारत के अगले प्रधानमंत्री होंगे।” पिछले कुछ दिनों के दौरान जितनी तेजी से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी का राजनीतिक ग्राफ तेजी से आगे बढ़ा है। उससे उनके उज्जवल भविष्य के संकेत अभी से ही साफ दिखाई देने लगे हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में शरद पवार, उद्धव ठाकरे, राहुल गांधी जैसे नेताओं को परास्त करते हुए जो विजय पताका देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में लहराई है। उसकी लहर पूरे देश में दिखाई दे रही है। देवेंद्र फडणवीस सुलझे हुऎ राजनेता हैं। उनकी कुशल प्रभावशाली नेतृत्व क्षमता ने देश मुख्यमंत्रियों की कतार में उन्हें सबसे आगे लाकर खड़ा कर दिया है। फिलहाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अपना तीसरा का कार्यकाल पूरा करेेंगे। लेकिन अंदरखाते अभी से यह चर्चा तेज हो गई है कि मोदी जी के बाद नेतृत्व परिवर्तन होता है तो उनकी जगह देवेंद्र फडणवीस जी को मिल सकती है। वह एक कुशल राष्ट्रीय नेता के तौर पर भी उभर कर सामने आए हैं और योगी जी के मुकाबले उनकी लोकप्रियता अधिक बढ़ रही है। एक पुरानी घटना याद आती है कि 2019 में विधानसभा चुनाव के बाद जब वे सीएम बने थे, तो उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। तब उन्होंने कहा था ‘…मैं समन्दर हूं, लौटकर वापस आऊंगा’। देवेंद्र जी ने जो कहा था। उसे सच कर दिखाया। बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धूल में मिला दिया और एक छत्र नेता बनकर सामने आए हैं।महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों के नतीजों ने राज्य की राजनीति की दिशा स्पष्ट कर दी है। स्थानीय स्तर पर हुए इस चुनाव को 2024 के बाद बदले सियासी समीकरणों की पहली बड़ी परीक्षा माना जा रहा था। मतदाताओं ने शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में स्थिर सरकार और स्पष्ट नेतृत्व को प्राथमिकता दी। चुनाव नतीजे बताते हैं कि गठबंधन की राजनीति में मतदाता अब भ्रम से बाहर निकल रहा है। स्थानीय मुद्दों, विकास कार्यों और संगठन की मजबूती ने निर्णायक भूमिका निभाई।महायुति ने 288 में से 215 सीटें जीतकर विपक्ष पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली. बीजेपी का 129 सीटों पर कब्जा उसका कैडर आधारित विस्तार दर्शाता है। शिंदे गुट की शिवसेना को 51 सीटें मिलना सरकार में हिस्सेदारी का असर दिखाता है। अजीत पवार की एनसीपी ने 35 सीटें जीतकर अपना स्वतंत्र आधार मजबूत किया। दूसरी ओर महाविकास आघाड़ी सिर्फ 51 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा, लेकिन गठबंधन कमजोर दिखा। यूबीटी और शरद पवार गुट की सीमित सीटें नेतृत्व संकट की ओर इशारा करती हैं।महाराष्ट्र नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव परिणाम नतीजों से साफ है कि शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में महायुति को जनता का मजबूत समर्थन मिला है, जिसमें भाजपा सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है. वहीं महाविकास आघाड़ी में कांग्रेस सबसे आगे रही, लेकिन कुल मिलाकर गठबंधन को महायुति के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन करना पड़ा है। ये नतीजे आगामी नगर निगम और बड़े स्थानीय निकाय चुनावों से पहले राज्य की राजनीति की दिशा और सियासी समीकरणों को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। इस रिजल्ट को राज्य की अगली बड़ी राजनीतिक परीक्षा बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) और अन्य 28 नगर निगम चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है। राज्य चुनाव आयोग ने घोषणा की है कि इन चुनावों के लिए मतदान 15 जनवरी और गिनती 16 जनवरी को होगी. कुल 2,869 सीटों पर मुकाबला होगा, जिसमें करीब 3.48 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे।देवेन्द्र फडणवीस एक प्रभावशाली राजनेता हैं। वर्तमान में वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमन्त्री तथा महाराष्ट्र विधानसभा में नागपुर दक्षिण पश्चिम से विधायक है। पूर्व में वे नागपुर नगर निगम के मेयर भी रह चुके हैं। उन्होंने 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमन्त्री के रूप में कार्य किया और 44 वर्ष की आयु में राज्य के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमन्त्री बने। वर्तमान मे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। देवेंद्र फडणवीस के पास कानून की डिग्री है। वह एबीवीपी के सक्रिय सदस्य थे और युवाओं को समाज के पुनर्निर्माण की दिशा में प्रसारित करते थे। वह दीवारों को पेंट करते थे और राजनेताओं के प्रचारक पोस्टर्स चिपकाते थे। देवेंद्र फडणवीस ने आरएसएस से अपना कैरियर शुरू किया था। वो 22 साल की उम्र में नागपुर नगर निगम के मेयर बने थे।देवेंद्र फडणवीस का पूरा नाम देवेंद्र गंगाधर फडणवीस है। वह भारतीय जनता पार्टी से संबंधित एक सक्रिय राजनेता हैं। वह महाराष्ट्र के 18 वें मुख्यमंत्री हैं। 22 जुलाई 1970 को नागपुर, महाराष्ट्र में ब्राह्मण परिवार में फडणवीस पैदा हुए। वह 44 वर्ष की उम्र में शरद पवार के बाद महाराष्ट्र के सबसे छोटे मुख्यमंत्री बने। उन्होंने 31 अक्टूबर, 2014 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीएम पद की शपथ ली। फडणवीस ने नागपुर में रस्वती विद्यालय, शंकर नगर चौक से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है। उन्होंने पांच साल की एकीकृत कानून की डिग्री के लिए नागपुर के सरकारी लॉ कॉलेज में दाखिला लिया, और 1992 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और बिजनेस मैनेजमेंट में स्नातकोत्तर डिग्री और डीएसई, बर्लिन से परियोजना प्रबंधन में डिप्लोमा लिया हुआ है। देवेंद्र ने 2006 में अमृता रानाडे से विवाह किया। वह नागपुर में एक्सिस बैंक के एसोसिएट उपाध्यक्ष हैं। दोनों की एक 5 साल की बेटी है, जिसका नाम दिविजा फडणवीस है।(लेखक विनय मिश्र वरिष्ठ पत्रकार प्रयागराज के निवासी हैं)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *