Breaking NewsCrimeIndiaLatestNews

वरिष्ठ पत्रकार आचार्य श्रीकांत शास्त्री की लेखनी से भू-माफियाओं में खलबली!

ज्ञानपुर इटहरा का भू-माफिया दे रहा है वरिष्ठ पत्रकार आचार्य श्रीकांत शास्त्री को जान से मारने की धमकी!

भू माफिया कमला शंकर भी दे रहा है पत्रकार को जान से मारने की धमकी!

माफिया के खिलाफ समाचार लिखने वाले वरिष्ठ पत्रकार के ऊपर खतरा!

पत्थर गिरिजा घर के पास सरेराह पत्रकार की चाकू से गोदकर हत्या

पत्रकार की हत्या से दहला प्रयागराज, क़ानून व्यवस्था फेल

उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति पुनर्गठित के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने भी इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया

संयम भारत संवाददाता

कार्यालय. सं. प्रयागराज में पत्रकार हत्याकांड के बाद भदोही में भी पत्रकारों के ऊपर जानलेवा हमले का खतरा मडरा रहा है। भदोही जनपद का चर्चित भू माफिया कमला शंकर मिश्रा जो कि अपराधी माफिया सरगना के लिए काम करता है। उसके खिलाफ लगातार समाचार प्रकाशित होने के कारण वरिष्ठ पत्रकार आचार्य श्रीकांत शास्त्री के ऊपर ज्यादा खतरा है।
सूत्रों का कहना है कि वह भू-माफिया कमला शंकर मिश्रा अपने गुंडो के द्वारा शास्त्री के ऊपर कभी भी जानलेवा हमला करवा सकता है। क्योंकि वे लगातार उसके विरुद्ध समाचार प्रकाशित हो रहा हैं। भू-माफिया कमला शंकर मिश्रा अपने विरुद्ध छप रही खबरों के कारण बौखलाया हुआ है। प्रशासन ने अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की तो प्रयागराज की तरह भदोही जनपद में भी इस तरह की दूसरी वारदात हो सकती है। सम्मानित लोगों ने मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के आला अधिकारियों को पत्र भेजकर पत्रकार शास्त्री की सुरक्षा की मांग की है।
प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां मीडियाकर्मी 50 वर्षीय एल.एन. सिंह उर्फ पप्पू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यह वारदात धरनास्थल पुलिस चौकी के पास स्थित हर्ष होटल के सामने रात करीब 10.30 बजे हुई, जहां पप्पू पर अचानक हमला कर दिया गया। लहूलुहान हालत में उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उधर घटना के 1 घंटे के भीतर ही एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर डॉ अजयपाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने एक हत्यारोपी विशाल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली भी लगी है और उसे एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पप्पू का कुछ लोगों से विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि उसी दौरान हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में पप्पू गंभीर रूप से घायल होकर वहीं सड़क पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पप्पू धूमनगंज के मुंडेरा चुंगी के पास शकुंतला कुंज काॅलोनी के रहने वाले थे। इन दिनों वह धरनास्थल के पास ही फल की दुकान लगवाते थे। मृतक हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह के चचेरे भतीजे थे। घटना की सूचना पर परिजनों के साथ-साथ अशोक सिंह ने भी एसआरएन अस्पताल पहुंचे।सूचना मिलते ही सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान पप्पू को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब एक घंटे तक उनका इलाज किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर डॉ अजयपाल शर्मा एसआरएन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों से पूछताछ के बाद वह मौके पर पहुंचे और फिर इसके बाद उनके नेतृत्व में पुलिस टीम हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एक हत्यारोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के जरिए विशाल निवासी सिविल लाइंस के रूप में हुई। महज 1 घंटे के भीतर पुलिस ने उसे सिविल लाइंस क्षेत्र में ही घेर लिया। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गया जिसके बाद उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। एडिशनल सीपी लॉ एंड ऑर्डर डॉ अजयपाल शर्मा का कहना है कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। हालत में सुधार होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी की घटना में एक और कौन शामिल थे और घटना की वजह क्या रही।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक दिन पहले पप्पू का धरनास्थल के पास रहने वाले कुछ लोगों से विवाद हुआ था। प्रारंभिक जांच में यही बात सामने आई है कि उसी विवाद के चलते गुरुवार रात बदला लेने की नीयत से हमला किया गया।
घटना के बाद से सिविल लाइंस इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों की भीड़ देर रात तक घटनास्थल पर जुटी रही। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *